फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा ने साझा कीं ऋषि कपूर संग खूबसूरत यादें, बेटी रिद्धिमा कपूर ने लिखा- 'लेजेंड्स हमेशा के लिए जीते हैं...'

Sat, 02 May 2020 07:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करिश्मा ने साझा कीं ऋषि कपूर संग खूबसूरत यादें - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। साल 2018 से ही उनका इलाज चल रहा था। लेकिन बुधवार की रात सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अगली सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। ऋषि कपूर के निधन से हर स्तब्ध है। लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपने दिल की बात लिख रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
Rishi Kapoor - फोटो : Social Media
करिश्मा कपूर ने एक बार फिर ऋषि कपूर को याद किया। करिश्मा ने 1988 की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। इस तस्वीर में ऋषि कपूर के साथ नीतू कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, रणबीर कपूर और एक अन्य दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में करिश्मा छोटी हैं। ये तस्वीर कश्मीर की है। तस्वीर में सभी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Riddhima Kapoor - फोटो : Social Media
वहीं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी अपने पिता को याद करते हुए पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- 'लेजेंड्स हमेशा के लिए जीते हैं। मिस यू।' इसके पहले भी उन्होंने ऋषि कपूर को याद करते हुए लिखा था, 'पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। रेस्ट इन पीस मेरे योद्धा। मैं रोजना आपको मिस करुंगी, मैं आपके फेस टाइम कॉल्स मिस करुंगी। काश मैं आपको अलविदा कहने के लिए वहां मौजूद होती। आपके दोबारा मिलूंगी पापा आई लव यू।

4 of 5
Rishi Kapoor - फोटो : Social Media
बता दें ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के दौरान नीतू कपूर, रनबीर कपूर के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सैफ अली खान, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन भी मौजूद रहे। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी लॉकडाउन की वजह से अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं। हालांकि अब वह अपने परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण और ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें ऋषि कपूर की तो उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1973 में बॉबी फिल्म से की थी। इसके साथ ही वो बाल कलाकार के रूप में श्री 420 और मेरा नाम जोकर में भी दिखे थे। ऋषि कपूर ने आखिरी फिल्म इमरान हाशमी के साथ द बॉडी में काम किया था। ऋषि कपूर ने हाल ही में एलान किया था कि उनकी अगली फिल्म बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ होगी लेकिन अब यह फिल्म नहीं बन पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें