फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas 2023: सेना से रहा है इन एक्ट्रेस का नाता, साझा कर चुकी हैं बहादुरी के किस्से

Wed, 26 Jul 2023 08:54 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सेलेब्स - फोटो : amar ujala
26 जुलाई भारतीय इतिहास में बेहद खास तारीख के रूप में दर्ज है। यह देश के इतिहास का वह दिन है, जब देश के वीर जवानों ने दुश्मनों को मात देते हुए अपनी जीत का परचम लहराया था। तमाम कठिनाइयों का सीना चीरते हुए भारत माता के वीर सपूतों ने 26 जुलाई, 1999 को पाकिस्तानी सैनिकों को करगिल से खदेड़कर जीत हासिल की थी। आज करगिल युद्ध में भारत को मिली जीत के 24 वर्ष पूरे हो गए हैं। युद्ध भूमि में शहीद हुए वीर जवानों के सम्मान में हर साल इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज विजय दिवस के मौके पर हम आपको उन सितारों से रूबरू करा रहे हैं, जिनका नाता भारतीय सेना से रहा है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
सुष्मिता सेन - फोटो : social media
वर्ष 1994 मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने वाली सुष्मिता सेन भी सेना की पृष्ठभूमि से आती हैं। उनके पिता सुबीर सेन भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर थे। सुष्मिता ने अपनी पढ़ाई एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से की है।
विज्ञापन

3 of 6
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा का फैमिली बैकग्राउंड आर्मी का रहा है। उनके पिता भारतीय सेना में कर्नल थे। एक्ट्रेस के पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना में कर्नल थे। उन्होंने 1999 में हुए ऐतिहासिक करगिल युद्ध में दुश्मनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। अनुष्का की स्कूलिंग भी बेंगलुरु के आर्मी स्कूल से हुई है। अनुष्का अक्सर ही पिता की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

4 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के मां और पिता दोनों की आर्मी में अपना योगदान दे चुके हैं। देसी गर्ल के माता-पिता भारतीय सेना में डॉक्टर थे। दोनों सरहद पर तो नहीं, लेकिन सरहद की रक्षा करने वाले सैनिकों की सेवा किया करते थे। दिवंगत डॉक्टर अशोक चोपड़ा और डॉक्टर मधु चोपड़ा आर्मी में कार्यरत थे। 
विज्ञापन

5 of 6
गुल पनाग - फोटो : सोशल मीडिया
गुल पनाग के पिता भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल थे। गुल पनाग के पिता हरचरणजीत सिंह पनाग, भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में पोस्टेड थे। अपनी बहादुरी के कारण उन्हें कई मिलिट्री अवॉर्ड्स से नवाजा गया था। इतना ही नहीं, हरचरणजीत सिंह को राष्ट्र की सेवा के लिए प्रतिष्ठित परम विशिष्ट सेवा पदक और अति विशिष्ट सेवा पदक भी मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा के पिता भी भारतीय सेना में ऑफिसर रह चुके हैं। जब प्रीति जिंटा सिर्फ 13 साल की थीं, तब उनके पिता, दुर्गानंद जिंटा का एक कार दुर्घटना में निधन हो गया था। हादसे के दौरान प्रीति और उनकी मां नीलप्रभा जिंटा भी कार में मौजूद थीं और बाल-बाल बचे थे। प्रीति के भाई भी आर्मी में कमिशन ऑफिसर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें