फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: 'जवान' में कैमियो रोल में नजर आएंगे थलपति विजय? कोरियोग्राफर यानिक के बयान ने अफवाहों को दी हवा

Wed, 26 Jul 2023 08:51 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान,थलापति विजय और एटली - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर काफी चर्चे में हैं। किंग खान की इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। 'जवान' का प्रीव्यू देखने के बाद फैंस शाहरुख का एक्शन अंदाज देखने के लिए काफी बेताब नजर आ रहे हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक्शन कोरियोग्राफर यानिक बेन ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने शाहरुख और विजय के बीच दो मेन फाइट सीक्वेंस को लेकर अपडेट शेयर किया है। 

विज्ञापन

2 of 5
जवान के प्रीव्यू में शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि दर्शक थलापति विजय और शाहरुख को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी बेकरार हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे दो सेगमेंट की तैयारी कर रहे है, जिसमें एक जेल में जबर्दस्त लड़ाई दिखाई जाएगी और दूसरा पुणे के रेलवे स्टेशन का सीन होगा। वहीं, जब उनसे जवान में थलापति विजय के कैमियो रोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए इस सवाल को टाल दिया।

विज्ञापन

3 of 5
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि किंग खान की इस फिल्म में विजय कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं। वहीं, यह भी दावा किया गया है कि इसके लिए अभिनेता ने कोई भी चार्ज नहीं की है। वहीं, आस्क एसआरके सेशन में भी किंग से जवान में थलापति विजय, अल्लू अर्जून, रजनीकांत के कैमियो को लेकर एक फैन ने सवाल पूछा था। मगर शाहरुख ने अपने फैंस के साथ इस बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की।


 

4 of 5
'जवान' में विजय सेतुपति - फोटो : Social media

बीते दिनों फिल्म से विजय का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। निर्देशक एटली ने अभिनेता का लुक सोशल मीडिया पर साझा किया। इस पोस्टर में विजय खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर को शाहरुख ने भी साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इन्हें कोई रोक नहीं सकता, या कोई है? वहीं, एटली ने विजय के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए लिखा, 'जवान, सेतु ना संभवम् लोड हो रहा है... यह सिर्फ एक शुरुआत है। 

RARKPK: ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की स्क्रीनिंग पर खूब जमा रंग, इन सितारों ने की शिरकत

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म में शाहरुख खान, विजय सेतुपति के अलावा नयनतारा, दीपिका पादुकोण, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। दीपिका का कैमियो रोल होगा। 'जवान' रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है। एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' सात सितंबर 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-  Tamannaah Bhatia: तमन्ना को नहीं मिली उपासना से कोई हीरे की अंगूठी, अभिनेत्री ने बताया वायरल तस्वीर का सच

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें