फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas 2020: कारगिल विजय दिवस पर बॉलीवुड और टीवी के सितारों ने शहीदों को दी सलामी

Sun, 26 Jul 2020 06:08 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
तापसी पन्नू, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को मनाया जाता है। साल 1999 में भारत ने पाकिस्तान को युद्ध के मैदान में धूल चटाई थी। इस लड़ाई में कई जवान शहीद हुए। पूरे देश में गर्व के साथ शहीदों को याद किया जा रहा है। जवानों की शहादत को बॉलीवुड के सितारों ने भी सलामी दी है।
विज्ञापन

2 of 6
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी पन्नू ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, '21 साल और अब भी यादें ताजा हैं। टीवी के सामने घंटों बैठकर देखना कि युद्ध खत्म हुआ या नहीं, ये जानने के लिए उत्सुक रहते थे कि हमारे सैनिक सुरक्षित हैं या नहीं, हम अपनी जमीन को मुक्त करवा पाए या नहीं। हमें जीत मिली और शहीदों के परिवारों का कभी ना भरने वाला नुकसान भी।'
विज्ञापन

3 of 6
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्वीट में लिखा- 'आज कारगिल विजय दिवस पर मैं उन बहादुर जवानों को सलाम करता हूं जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के शहादत दी। पीवीसी कैप्टन विक्रम बत्रा को भी सलाम जिन्होंने देश के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी। जय हिंद।' 

4 of 6
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
रणदीप हुड्डा लिखते हैं कि 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मर मिटने वालों का यही बाकी निशान होगा।' 
विज्ञापन

5 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन ने ट्वीट किया, 'रियल हीरोज को सलाम। आप हैं तो हम सुरक्षित हैं। जय हिंद।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करण टैकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टीवी अभिनेता करण टैकर ने लिखा, 'दिल से दुआ निकलती है हर एक जवान के लिए, हर हिंदुस्तानी की तरफ से तह-ए-दिल से आप सबका शुक्रिया। आज आप की वजह से हर हिंदुस्तानी सुरक्षित है और फक्र से अपना सिर ऊपर करके जीता है। जय हिंद।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें