अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को 9 साल हो गये हैं। करीना और सैफ की शादी 16 अक्तूबर 2012 में हुई थी। दोनों ने ही लव मैरिज की थी। इस जोड़े ने पहले कोर्ट मैरिज की और उसके बाद में करीबी परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी रचाई। करीना और सैफ दोनों ही भव्य तरीके से शादी नहीं चाहते थे, इसी वजह से सीमित मेहमानों की उपस्थिति में उनकी शादी का प्रोग्राम संपन्न हुआ। शनिवार को करीना ने अपनी सालगिरह पर पति सैफ के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। यह अनसीन फोटो ग्रीस की है और ऐसा लगता है कि यह उस वक्त की तस्वीर है, जब करीना और सैफ फिल्म कुर्बान की शूटिंग कर रहे थे।
दोनों की ही फोटो के पास एक सूप का कटोरा भी रखा हुआ है। करीना और सैफ के फैंस उनकी इस फोटो को देखकर खुश हैं और दोनों को सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। फैंस इस तस्वीर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।