फिल्म इंडस्ट्री की बेबो यानी करीना कपूर खान बॉलीवुड की लेडी बॉस कही जाती हैं। सोशल मीडिया पर करीना कपूर की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो जाते हैं। करीना ने अपने शुरुआती दिनों से ही लोगों के दिलों पर राज कर लिया था। करीना की शादी के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि अब उनका फिल्मी करियर धीमा हो जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
बेटे तैमूर के साथ करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर मोहर लगाई उनकी प्रेग्नेंसी ने। करीना की प्रेग्नेंसी के बाद कहा जाने लगा था कि अब उनका करियर डूब जाएगा। क्या करीना भी ऐसा ही सोचती थीं? क्या करीना को भी लगने लगा था कि अब उनका करियर डूब जाएगा?इसका जवाब खुद करीना ने दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
kareena kapoor
- फोटो : social media
पिंकविला में छपी रिपोर्ट के अनुसार, करीना ने बताया कि शादी और प्रेग्नेंसी के बाद कई लोगों ने उनसे कहा कि उनका करियर अब खत्म हो गया है, लेकिन करीना के लिए ये बात कुछ मायने नहीं रखती थी क्योंकि वो पहले ही इतना काम कर चुकी थीं। इसके अलावा करीना ने ये भी बताया कि वो अपने काम के साथ परिवार को कैसे बैलेंस करती हैं। उनका कहना है कि वो इससे कैसे भाग सकती हैं वो खुद यही चाहती थीं।
4 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में करीना का एक नया वीडियो सामने आया थ। वीडियो में करीना से पूछा जा रहा है कि कपूर या खान, वो किसको चुनेंगी? इस सवाल पर करीना कहती हैं, 'मुझे इनमें से किसी को चुनने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मैं करीना कपूर खान हूं। इसीलिए मैं दोनों हूं, मैं भाग्यशाली हूं कि मैं दोनों हूं।'
करीना को लेकर लगाए गए कयासों को उन्होंने गलत साबित कर दिया। तैमूर के जन्म के बाद करीना ने लगातार काम किया और फिल्म इंडस्ट्री को 'वीरे दि वेडिंग' जैसी हिट फिल्म दी ।