Bigg Boss 13
- फोटो : VOOT
सिद्धार्थ शुक्ला जिनसे शहनाज का सबसे ज्यादा अच्छा रिश्ता था, उनसे भी शहनाज की नहीं बन पाई। शहनाज ने सिद्धार्थ पर नज़रअंदाज करने का आरोप लगा डाला और सिद्धार्थ के दुश्मन पारस से हाथ मिला लिया। इसके बाद से ही सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज के पूरे गेम को समझ लिया। सिद्धार्थ के साथ साथ शहनाज आसिम से भी लड़ बैठीं। आसिम ने तो यहां तक कहा था कि यही शहनाज का गेम है, पहले पारस फिर सिद्धार्थ और अब फिर से पारस।