फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणधीर कपूर की बर्थडे पार्टी में दिखा करीना-करिश्मा का ग्लैमरस अंदाज, ससुर को बधाई देने पहुंचे सैफ

Fri, 15 Feb 2019 09:40 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर शुक्रवार को अपना 71 वां बर्थडे मना रहे हैं। रणधीर कपूर का जन्म 15 फरवरी, 1947 को हुआ था। रणधीर को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था इसलिए उन्होंने बचपन से ही फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया था। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने राजकपूर की फिल्म 'श्री 420' में करियर की शुरुआत की।
विज्ञापन

2 of 6
randhir kapoor kareena kapoor karisma kapoor
रणधीर कपूर ने अपनी फिल्म 'कल आज और कल' की को स्टार बबीता संग शादी रचाई। बाद में दोनों अलग रहने लगे पर कभी एक-दूसरे से तलाक नहीं लिया। रणधीर की दो बेटियां करीना कपूर और करिश्मा कपूर हुईं।
विज्ञापन

3 of 6
रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा और करीना कपूर ने रणधीर कपूर के बर्थडे को स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट किया। बीती रात करीना, करिश्मा, सैफ अली खान, बबीता कपूर और उनके परिवार के सभी लोगों ने मिलकर डिनर पार्टी एन्जॉय की।

4 of 6
करीना - फोटो : सोशल मीडिया
इस मौके पर करीना कपूर ब्लैक आउटफिट में नजर आई। अपनी इस ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं सैफ ब्लेजर, टीशर्ट और जींस पहनकर हैंडसम लग रहे थे। हांलाकि इस पार्टी में तैमूर नजर नहीं आए।
विज्ञापन

5 of 6
करिश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की और पिता रणधीर को जन्मदिन की शुभकामानाएं दीं। इस पार्टी में रणधीर का पूरा परिवार शामिल था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करिश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इस खास मौके पर करिश्मा अपनी बेटी समायरा कपूर के साथ दिखीं। इस दौरान करिश्मा काफी स्टनिंग लुक में नजर आईं। समायरा ऑल ब्लैक लुक में खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें