फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर खानदान के खिलाफ जाकर रणधीर ने की थी एक्ट्रेस से शादी, इस वजह से 19 साल तक पत्नी से रहे अलग

Fri, 15 Feb 2019 08:58 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
randhir kapoor, babita - फोटो : file photo
कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले एक्टर रणधीर कपूर आज 72 साल के हो गए हैं। पृथ्वीराज कपूर के पोते और राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। राज कपूर की फिल्म श्री 420 में रणधीर चाइल्ड एक्टर के तौर पर नजर आए थे। साल 1971 में आई फिल्म कल आज और कल से उन्होंने बड़े पर्दे पर मेन लीड से एंट्री की थी। रणधीर कपूर के फिल्मों की बात करें तो उन्होंने कल आज और कल (1971), जवानी दिवानी (1972), रामपुर का लक्ष्मण (1972), हमराही (1974), पोंगा पंडित (1975), मामा भांजा (1977), कस्मे वादे (1978) और हाउसफुल (2012) जैसी फिल्में कीं।
विज्ञापन

2 of 6
randhir kapoor, babita - फोटो : file photo
रणधीर कपूर एक्ट्रेस बबीता से अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहे। दोनों ने साथ में पहली फिल्म कल आज और कल की। पहली फिल्म के बाद से ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। रणधीर पंजाबी थे तो वहीं बबीता सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती थीं। दोनों ने जब शादी के लिए परिवार में बात की तो सभी उनके खिलाफ हो गए। 
विज्ञापन

3 of 6
randhir kapoor, babita - फोटो : file photo
कपूर खानदान की लड़कियां उस वक्त ना तो फिल्मों में काम करती थीं और ना ही किसी एक्ट्रेस से परिवार का सदस्य शादी करता था। बबीता के कहने पर रणधीर कपूर ने पिता राज कपूर से रिश्ते की बात की। राज कपूर अपनी फिल्मों में बबीता को हीरोइन बनाने के लिए तो तैयार थे लेकिन घर की बहू नहीं।

4 of 6
randhir kapoor, babita - फोटो : file photo
परिवार के खिलाफ होने के बावजूद रणधीर और बबीता का प्यार चलता रहा। बबीता से शादी के लिए रणधीर कपूर ने शर्त रखी कि इसके लिए उन्हें अपना फिल्मी करियर छोड़ना पड़ेगा। प्यार के लिए बबीता ने फिल्मों से दूरी बना ली। दोनों ने साल 1971 में शादी कर ली।
विज्ञापन

5 of 6
randhir kapoor, babita - फोटो : file photo
रणधीर और बबीता की शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद से रणधीर और बबीता एक अलग फ्लैट में रहते थे। 1974 में करिश्मा और 1980 में करीना का जन्म हुआ। बबीता ने तो अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया था लेकिन वो अपनी बेटियों को एक्ट्रेस बनाना चाहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
randhir kapoor, babita - फोटो : file photo
रणधीर कपूर बेटियों को फिल्म इंडस्ट्री में लाने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। बबीता ने अपने दम पर बेटियों को आगे किया और करिश्मा को फिल्मों में लाने की तैयारी करने लगीं। करिश्मा ने जब बॉलीवुड में कदम रखा तो इसका असर रणधीर और बबीता के रिश्ते पर पड़ा। साल 1988 में बबीता अपनी दोनों बेटियों को लेकर अलग रहने लगीं और उनके करियर पर पूरा ध्यान दिया। साल 2007 में बबीता और रणधीर दोनों एक साथ हुए। करीब 19 साल अलग रहने के बाद दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें