फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: भतीजी समायरा के 18वें जन्मदिन पर मौसी करीना ने खास अंदाज में किया विश, बोलीं-उड़ने को तैयार है

Sat, 11 Mar 2023 02:23 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kareena Kapoor-Samaira Kapoor - फोटो : social media
एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी भतीजी समायरा कपूर के जन्मदिन पर एक अनोखे अंदाज में विश किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ अनोखी तस्वीरें साझा करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। समायरा कपूर, करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर और एक्स पति संजय कपूर की बेटी हैं। वह शनिवार के दिन 18 साल की हो गई हैं। उनके परिवार और दोस्तों ने भी कमेंट सेक्शन में समायरा को बधाई दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
Karisma Kapoor -Samaira Kapoor - फोटो : social media
इंस्टाग्राम पर करीना ने साझा की तस्वीर
साझा की गई पहली तस्वीर समायरा के बर्थडे सेलिब्रेशन की है, जिसमें वह अपनी मां करिश्मा के साथ नजर आ रही हैं। समायरा ने इसमें ब्लैक वेस्टोकोट और शॉर्ट स्कर्ट पहनी है, तो वहीं, करिश्मा भी ब्लैक ड्रेस में कमाल लग रही हैं। दूसरी तस्वीर में समायरा फ्लाइट में है और करीना के छोटे बेटे जहांगीर के साथ मस्ती कर रही हैं और तीसरी तस्वीर में करिश्मा और समायरा बेड पर एक साथ गले लगकर लेटी हुई हैं। 

Archana Gautam: संघर्ष के दिनों को याद कर छलका अर्चना गौतम का दर्द, बोलीं- लोग अनपढ़ गंवार कहते थे
विज्ञापन

3 of 5
Kareena Kapoor - फोटो : social media
करीना ने लिखा-समा उड़ने को तैयार
करीना ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है-लोलो की बेबी गर्ल 18 साल की हो गई है, हमारी प्यारी समा उड़ने के लिए तैयार है, टेक ऑन द वर्ल्ड बेबी, क्योंकि मैं हमेशा आपको प्रोटेक्ट करने के लिए तैयार हूं और लव यू फॉरएवर। 18वां जन्मदिन मुबारक हो समायरा। 



बोल्ड अवतार से दिल धड़का रही हैं मीका सिंह की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी

4 of 5
Samaira Kapoor-Karisma Kapoor - फोटो : social media
सबा अली खान और मलाइका ने भी दी जन्मदिन की बधाई
करीना के इस पोस्ट पर एक्ट्रेस की ननद सबा अली खान ने भी समायरा को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा-हैप्पी बर्थडे समायरा 18, माशाहअल्लाह। मलाइका अरोड़ा ने भी बधाई दी है और उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा हैप्पी बर्थडे हमारी डार्लिंग समा।  वहीं, करिश्मा कपूर ने भी करीना के इस पोस्ट पर कमेंट किया है, उन्हें लिखा-समायरा की बेबो मां। एक्ट्रेस के फैंस ने भी समायरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। यूजर्स ने लिखा-जन्मदिन की शुभकामनाएं और हमेशा चमकते रहें। 

Oscar: 1929 से अबतक इतना बदल गया ऑस्कर अवॉर्ड, बारीकी से समझें बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kareena Kapoor-Samaira Kapoor - फोटो : social media
वेब सीरीज में नजर आएंगी करिश्मा
आपको बता दें कि समायरा इन दिनों अपनी पढ़ाई में व्यस्त हैं, फिलहाल वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। वहीं, करिश्मा कपूर ने साल 2020 में वेब सीरीज मेंटलहुड के साथ अभिनय में वापसी की थी, अब वह एक और वेब सीरीज ब्राउन में नजर आने वाली हैं। करिश्मा होमी अदजानिया की अगली फिल्म मर्डर मुबारक में भी नजर आएंगी। इसमें सारा अली खान भी हैं। करीना भी इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं। वह सुजॉय घोष की ओटीटी फिल्म  सस्पेक्ट एक्स में नजर आएंगी, इसके साथ ही उन्होंने द क्रू की शूटिंग भी पूरी कर ली है। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू और कृति सेनन नजर आने वाली हैं। 

Rana Naidu Review: ‘सेक्रेड गेम्स’ के खांचे में फिर अटका नेटफ्लिक्स, चाचा भतीजे ने मिलकर की गालियों की बौछार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें