बिग बॉस 16 के घर में नजर आने वाली अर्चना गौतम को कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। हाल ही में अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए अर्चना गौतम ने इस बात का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे उन्हें अनपढ़ गवार कहकर जलील किया जाता था। लोग उन्हें पसंद नहीं करते थे। भले ही वो आज ऊंचे मुकाम पर पहुंच गई हैं लेकिन शुरुआती दिनों में उन्हें खूब सुनना पड़ा था।