फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena New Project: 'वीरे दी वेडिंग' के बाद फिर साथ आईं करीना और रिया कपूर , यहां जानें फिल्म की सारी डिटेल्स

Wed, 27 Jul 2022 11:26 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करीना और रिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर सोनम  कपूर की बहन रिया कपूर के साथ नए प्रोजेक्ट में काम करने वाली हैं। यह दोबारा होगा जब दोनों साथ काम करेंगी। इससे पहले करीना और रिया साल 2018 में फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के लिए साथ आईं थीं। इस फिल्म में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं और इस फिल्म को रिया कपूर ने प्रोड्यूस किया था। अब एक बार फिर से नए प्रोजेक्ट के लिए करीना और रिया ने फिर से हाथ मिलाया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म से जुड़ी डीटेल्स।
विज्ञापन

2 of 4
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
महिला केंद्रित होगी फिल्म
करीना कपूर और रिया कपूर 'वीरे दी वेडिंग' के बाद एक बार फिर से महिला केंद्रित फिल्म लेकर आने वाली हैं। हालांकि यह 'वीरे दी वेडिंग 2' नहीं होगी। यह तीन महिलाओं की एक अलग सुपर फन स्टोरी होगी।  फिलहाल ये तो साफ हो गया है कि करीना इस फिल्म में नजर आने वाली हैं लेकिन बाकी दो स्टार कास्ट के बारे में डिटेल्स सामने नहीं आईं हैं।
विज्ञापन

3 of 4
करीना कपूर, रिया कपूर - फोटो : social media
फिल्म की शूटिंग से जुड़ी डिटेल्स
करीना कपूर और रिया कपूर के सहयोग वाली इस नई फिल्म की शूटिंग भी इस साल के अंत  तक या फिर साल 2023 में जनवरी महीने से शुरू हो जाएगी। यानी साल 2023 में यह फिल्म सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार होगी। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को लूटकेस के निर्देशक राजेश कृष्णन निर्देशित करने वाले हैं।
विज्ञापन

4 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन रिलीज होगी लाल सिंह चड्ढा
बात करें वर्क फ्रंट की तो करीना कपूर की बहुप्रतीक्षित  फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह अभिनेता आमिर खान संग स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी। इसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन भी रिलीज होने वाली है और बड़े स्टार्स की दोनों फिल्मों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें