फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की इन 9 अभिनेत्रियों की हुई कैटफाइट, एक ने तो सेट पर ही जड़ दिया था थप्पड़

Tue, 17 Dec 2019 03:28 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
ऐश्वर्या, करीना, एशा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में दो अभिनेत्रियों के बीच अनबन कोई नई बात नहीं है। बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिनमें बिल्कुल भी नहीं बनती। यही नहीं जब भी किसी इवेंट या फंक्शन में इनका आमना-सामना होता है तो मुंह फेर लेती हैं। आज हम आपको ऐसी कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बीच कैटफाइट हुई।
विज्ञापन

2 of 6
kareena kapoor, priyanka chopra - फोटो : social media
करीना और प्रियंका के बीच लंबे समय से सबकुछ ठीक नहीं रहा है। अब एक बार फिर करीना के बयान से ये जाहिर हुआ। हाल ही में करीना ने फिल्मों में हीरो- हीरोइन की उम्र के फासले को लेकर कहा कि 'मुझे उम्मीद है कि इस सोच को मैं तोड़ूंगी। यह असल जिंदगी में भी होता है। अब देखिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों अलग-अलग जनरेशन के हैं लेकिन दोनों में प्यार हुआ है न। सैफ और मैं, अलग जनरेशन के हैं लेकिन हम दोनों को भी प्यार हुआ। इसमें क्या बड़ी बात है। समाज में ये हो रहा है। अब निर्माताओं का भी माइंड सेट होना जरूरी है।' 
विज्ञापन

3 of 6
aishwarya, sonam kapoor - फोटो : social media
2009 में ऐश्वर्या राय ने सोनम के साथ रेड कार्पेट पर एक साथ जाने से मना कर दिया था। इसके बाद सोनम ने ऐश्वर्या को आंटी बोल दिया था। यह बात ऐश्वर्या को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। बाद में सोनम ने ये सफाई दी कि वो उनके पिता के साथ काम कर चुकी हैं इस वजह से उन्हें आंटी कहा।

4 of 6
deepika padukone, katrina kaif - फोटो : social media
कभी दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। दोनों के बीच रणबीर कपूर को लेकर दूरियां आईं। खबरों की मानें तो कटरीना कैफ की वजह से रणबीर और दीपिका का ब्रेकअप हुआ था।
विज्ञापन

5 of 6
amrita rao, esha deol - फोटो : social media
फिल्म 'प्यारे मोहन' की शूटिंग के दौरान ईशा देओल ने अमृता राव को थप्पड़ जड़ दिया था। शूटिंग के बीच अमृता और ईशा के बीच हल्की नोंक-झोंक होती थी लेकिन एक दिन लड़ाई कुछ ज्यादा ही बढ़ गई। अमृता ने क्रू मेंबर्स के सामने ही ईशा को गाली दे दी। ईशा को बहुत बुरा लगा और उन्होंने अमृता को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। ईशा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उस घटना के बाद दोनों ने साथ में फिल्म की शूटिंग नहीं की थी। बाद में अमृता से इसके लिए माफी भी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rani and Aishwarya - फोटो : Social Media
रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय के बीच कभी अच्छे संबंध नहीं रहे। इनके बीच फिल्म 'बंटी और बबली' के दौरान खटास आई। इस फिल्म में अभिषेक ने रानी मुखर्जी के साथ काम किया था। फिल्म के दौरान अभिषेक और रानी के अफेयर की खबरें सुर्खियों में थीं। ऐश्वर्या और रानी मुखर्जी के बीच झगड़ा फिल्म 'चलते-चलते' के वक्त भी हुआ था।

प्रियंका से पुरानी 'दुश्मनी' नहीं भूलीं करीना, अब निक जोनस की उम्र को लेकर कसा तंज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें