फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के सीक्रेट बर्थडे प्लान का हुआ खुलासा, जानें कैसे जन्मदिन मनाएंगे 'दबंग खान'

Tue, 17 Dec 2019 03:26 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan - फोटो : twitter
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान फिल्म 'दबंग 3'  को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वैसे दिसंबर सलमान खान के लिए सिर्फ एक- दो नहीं बल्कि तीन मायनों में खास है। दिसंबर में एक तरफ जहां दबंग 3 रिलीज हो रही है तो वहीं सलमान का जन्मदिन भी दिसंबर में ही आता है। इसके साथ ही ऐसी उम्मीद भी लगाई जा रही है कि सलमान की बहन अर्पिता दिसंबर में ही दोबारा मां बन सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दबंग 3 में सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल 27 दिसबंर को सलमान अपना 54 वां जन्मदिन मनाएंगे। हर बार उनके जन्मदिन के पहले से ही उनके फैंस उनके बर्थडे की तैयारी शुरू कर देते हैं। एक तरफ जहां सलमान सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके बर्थडे प्लान्स सामने आने लगते हैं। लेकिन इस बार सलमान ने खुद ही अपना बर्थडे प्लान रिवील कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
दबंग 3 के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने बर्थडे प्लान को लेकर एक इंटरव्यू में कहा, 'मेरे बर्थडे के लिए कोई प्लान नहीं है। मेरी बहन अर्पिता प्रग्नेंट है, तो मैं अपना पूरा टाइम उसी के साथ स्पेंड करूंगा।' बता दें कि सलमान खान की बहन अर्पिता की आयुष शर्मा से शादी हुई थी, दोनों का एक बेटा आहिल है। 

4 of 5
सलमान, अर्पिता और आयुष - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे कुछ वक्त पहले ऐसी भी खबरें सामने आईं थीं कि अर्पिता सलमान को स्पेशल बर्थडे गिफ्ट देने वाली हैं। कहा जा रहा है कि अर्पिता और आयुष शर्मा ने सी-सेक्शन डिलिवरी के लिए 27 दिसंबर का दिन चुना है। हालांकि इस पर किसी भी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर ये सच है तो सलमान का जन्मदिन वाकाई काफी खास हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बात सलमान खान के करियर की करें तो सलमान खान अपकमिंग फिल्म दबंग 3 है। फिल्म में सलमान के साथ  सोनाक्षी सिन्हा, साई मांजरेकर और अरबाज खान नजर आएंगे। वहीं 2020 में सलमान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांडेट भाई' रिलीज होगी। फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें