फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क लगाकर जिम के बाहर दिखीं मलाइका अरोड़ा तो वहीं करीना का दिखा स्टाइलिश अवतार, देखिए इन सितारों के लुक

Wed, 24 Mar 2021 03:17 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड एक्ट्रेस - फोटो : ANI

बॉलीवुड सेलेब्स का जलवा कुछ इस तरह बरकरार रहता है कि ये जहां भी जाते हैं, कैमरे इनकी ही तरफ मुड़ जाते हैं। खासकर पैपराजी इनकी एक झलक को कैद करने के लिए कड़ी मशक्कत करते हैं। फैंस भी इनकी नई तस्वीरें और ताजा अपडेट पाने के लिए उत्साहित रहते हैं। तभी तो इनकी फोटो अपलोड होते ही वायरल होने में देर नहीं लगती। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स के स्टाइल की बात की जाए तो तस्वीरों में इनका फैशन और लुक देखते ही बनता है। फिर चाहे वो करीना कपूर खान हो, मलाइका अरोड़ा हों या फिर हों कंगना रणौत। सभी की तस्वीरों पर फैंस की नजर बस टिक जाती है। इसी सिलसिले में कुछ अभिनेत्रियों की लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं, जिसमें इनका लुक देखने लायक है।

विज्ञापन

2 of 7
करीना कपूर खान - फोटो : ANI
हाल ही में दूसरे बच्चे की मां बनीं करीना कपूर खान को मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने हल्के रंग की ड्रेस कैरी की हुई थी। करीना कपूर ने लाइट ब्लू कलर के आउटफिट में सभी का ध्यान खींच लिया। दरअसल, वे एक शूट के सिलसिले में बाहर निकली थीं। कहा जा रहा है कि डिलीवरी के एक महीने बाद ही बेबो काम पर वापस लौट आई हैं।
विज्ञापन

3 of 7
कंगना रणौत - फोटो : ANI
बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रणौत को भी देखा गया। वे मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट की गईं। इस दौरान उनका लुक देखने लायक था। बता दें कि क्वीन ने अभी हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसमें कुछ सितारे भी शामिल हुए थे। वहीं, इस मौके पर उनके माता-पिता ने पुश्तैनी घर पर एक बड़ी पूजा का आयोजन किया था।

4 of 7
मलाइका अरोड़ा - फोटो : ANI
जब बात मलाइका अरोड़ा की आती है तो वे सभी ध्यान आकर्षित कर लेती हैं। बी-टाउन की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा को भी बांद्रा में स्पॉट किया गया। इस दौरान वे जिम वियर में नजर आईं। टाइट फिटिंग आउटफिट में उनकी फिटनेस का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
मौनी रॉय - फोटो : ANI
वहीं, टीवी से फिल्म तक का सफर तय करने वाली ‘नागिन’ यानी कि मौनी रॉय को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के अंधेरी इलाके में देखा गया। बता दें कि मौनी रॉय ने अपने मजबूत हौंसले के दम पर बॉलीवुड का सफर तय किया और सुपरस्टार अक्षय कुमार जैसे अभिनेता के साथ फिल्म भी की। उन्हें खेल पृष्ठभूमि पर बनीं ‘गोल्ड’ फिल्म में अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करते देखा गया था।
विज्ञापन

6 of 7
दिव्या खोसला कुमार - फोटो : ANI
बॉलीवुड अभिनेत्री और टी-सीरीज की मालकिन दिव्या खोसला कुमार ने लैक्मे फैशन वीक में जलवा बिखेरा। वे फैशन डिजाइनर श्वेता और अनुज के आउटफिट में लोगों का दिल जीतती नजर आईं। इस दौरान अभिनेत्री काफी खूबसूरत लग रही थीं। मुंबई में हुए इस कार्यक्रम में दिव्या बस छा गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पूजा हेगड़े - फोटो : ANI
ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं पूजा हेगड़े का नाम भी इसमें शामिल है। वे डिजाइनर वरुण चक्किलम के लिए लैक्मे फैशन वीक में जलवा बिखेरती नजर आईं। पूजा हेगड़े बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उनका लुक बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर दे रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें