फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Holi Song: खेसारी लाल यादव का नया गाना 'गाल रंगेगा' हुआ रिलीज, वीडियो देख दीवाने हुए जा रहे फैंस

Wed, 24 Mar 2021 02:40 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खेसारी लाल यादव, नेहा सिंह पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक के बाद एक कई भोजपुरी होली गीत रिलीज हो रहे हैं। इसी बीच उनका एक और गाना रिलीज हुआ जो इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने का नाम 'गाल रंगेगा' है। रिलीज के तुरंत बाद से ही यह गाना यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। इसकी एक बड़ी वजह है कि इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने ही गाया है। 
विज्ञापन

2 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari_yadav
इस होली गीत में खेसारी लाल यादव नेहा सिंह पल्लवी के साथ नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों के बीच काफी अच्छी कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और नेहा सिंह पल्लवी के लटके झटके भी फैंस को आकर्षित कर रहे हैं। उनका यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और गाने का वीडियो जमकर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari lal yadav
इस गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव, श्याम देहाती और आजाद सिंह ने लिखे हैं वहीं इसका म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। वहीं इस गाने की कोरियोग्राफी भी गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन ने की है।  खेसारी लाल यादव के इस गाने पर कुछ ही दिनों में ही आठ लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि इससे पहले भी उनका एक होली गीत 'पुआ खो पुआ खो' रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

4 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : Instagram
खेसारी लाल यादव अक्सर अपने गानों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। खेसारी लाल के गानों और फिल्मों को फैंस का काफी प्यार मिलता है। उनका जीवन बड़ी ही मुश्किलों से भरा हुआ रहा है। भले ही उन्होंने अपने जीवन में कई कठिनाईयों का सामना किया, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर वे यूट्यूब किंग का खिताब हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari lal yadav
खेसारी लाल यादव ने फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वो रियलटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा खेसारी सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलने की वजह से भी अक्सर चर्चा में आ जाते हैं। बीते दिनों किसान आंदोलन को लेकर कंगना रणौत के खिलाफ उनका ट्वीट खूब वायरल हुआ था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें