फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RK Studio को लेकर करीना कपूर का छलका दर्द, बोलीं- करिश्मा और रणबीर ने भी...

Sat, 11 May 2019 11:54 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rk studio
आरके स्टूडियो को लेकर अब करीना कपूर ने अपनी बात रखी है। अभिनेत्री का मानना है कि उनके परिवार के बैनर आर के स्टूडियो की विरासत भूमि के एक टुकड़े तक ही सीमित नहीं है। करीना ने कहा करिश्मा, रणबीर कपूर और वह अपने काम के जरिए आरके स्टूडियो की विरासत को आगे लेकर गए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में आर के स्टूडियो को एक रियल्टी फर्म ने खरीदने का एलान किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Kareena Kapoor Khan - फोटो : social media
इसके बारे में पूछे जाने पर करीना ने पत्रकारों से कहा, 'आरके की विरासत को करिश्मा और मेरे जैसी हमारे परिवार की लड़कियां काफी आगे तक ले जा चुकी हैं और अब रणबीर कपूर इसे आगे बढ़ा रहे हैं, क्योंकि हमारे काम और मेहनत से यह विरासत काफी आगे पहुंच चुकी है, उम्मीद है कि हमारे बच्चे भी इसे और आगे तक ले जाएंगे।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Randhir Kapoor and RK Studio - फोटो : file photo
गौरतलब है कि भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन निर्देशक संघ (आईएफटीडीए) ने हाल ही में कंपनी से स्टूडियो वाली जगह पर इसके संस्थापक राज कपूर के नाम पर 'राज कपूर संग्रहालय' बनाने की बात कही थी। राज कपूर ने 1948 में इस स्टूडियो की नींव रखी थी। कई दशक तक इसके बैनर तले कई फिल्मों का निर्देशन किया गया।

4 of 5
rk-studio
बता दें कि राज कपूर ने 71 साल पहले पाई-पाई जोड़ आरके स्टूडियो बनवाया था । इसके लिए उन्हें कर्ज तक लेना पड़ा गया था । ये स्टूडियो कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का गवाह बना । अब आरके स्टूडियो को रियलिटी कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने खरीदने की घोषणा की है । कंपनी इस जमीन पर लग्जरी फ्लैट बनाएगी । कंपनी ने सौदे की राशि की जानकारी नहीं दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rk studio - फोटो : social media
आरके स्टूडियो अब इतिहास बनने के लिए तैयार है । 71 साल पुराने ऐतिहासिक RK Studio को कपूर फैमिली ने मिलकर बेचने का फैसला लिया है। लंबे समय से स्टूडियो में ज्यादा काम नहीं हो रहा था। साथ ही पिछले साल 16 सितंबर को इस स्टूडियो में भयंकर आग लग गई थी । इसके बाद से तो स्टूडियो को फिल्म मेकर्स ने लेना बंद कर दिया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें