करीना कपूर खान और सैफ अली खान एक बेटे के प्राउड पैरेंट बन गए हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा है। सैफीना के बेटे का ये नाम रखने पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं।
विज्ञापन
तैमूर नाम रखने पर इस नेता ने करीना से कह डाला ये सब, ऋषि कपूर ने भी किया कमेंट
2 of 5
हर किसी को इस बात से हैरानी है कि सैफ और करीना ने अपने बेटे का नाम तैमूर क्यों रखा है? कुछ लोग तो सैफीना के बेटे की तुलना क्रूर शासक तैमूर से भी कर रहे हैं। इन सबको जवाब देते हुए जम्मू-कश्मीर के नेता उमर अब्दुल्ला ने सैफ और करीना के फेवर में एक ट्वीट किया है।
विज्ञापन
तैमूर नाम रखने पर इस नेता ने करीना से कह डाला ये सब, ऋषि कपूर ने भी किया कमेंट
3 of 5
इस ट्वीट में उमर अब्दुल्ला ने लिखा, 'एक बच्चे का नाम रखने का हक उनके माता-पिता को होता है। जब सैफ और करीना ने अपने बच्चे का नाम रख दिया है तो बाकी ओपिनियन की जगह ही कहां बचती है?' साथ ही उमर ने सैफीना को बच्चे के आगमन पर शुभकामनाएं दी हैं।
तैमूर नाम रखने पर इस नेता ने करीना से कह डाला ये सब, ऋषि कपूर ने भी किया कमेंट
4 of 5
वहीं बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने भी सैफीना को बेटे के जन्म पर बधाई दी। इसके बाद ऋषि के कुछ फैंस ने करीना-सैफ के बेबी के नाम तैमूर को लेकर उनसे सवाल-जवाब करने शुरू कर दिए। इस पर ऋषि ने कहा कि कोई माता-पिता अपने बच्चे का क्या नाम रख रहे हैं, इससे आप लोग परेशान क्यों हो रहे हैं?
तैमूर नाम रखने पर इस नेता ने करीना से कह डाला ये सब, ऋषि कपूर ने भी किया कमेंट
5 of 5
बता दें कि करीना के तैमूर नाम रखने पर पाकिस्तानी मूल के लेखक, चिंतक और कमेंटेटर तारिक फतेह ने करीना के एक फैन पेज को टैग करते हुए लिखा, “या तो तुम जाहिल हो या फिर अकड़ू करीना। अपने बेटे का नाम तैमूर रखकर तुमने यह साबित कर दिया है कि उसे भारतीयों का नरसंहार करने वाले से जोड़ा जाएगा।