फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के दौरान सरोज खान से करीना को पड़ती थी डांट, शो में किया खुलासा

Tue, 17 Sep 2019 03:12 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
करीना कपूर खान 'डांस इंडिया डांस' सीजन 7 जज करती नजर आ रही हैं। इस हफ्ते मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान सेट पर आएंगी। इस दौरान करीना उनसे जुड़ा किस्सा शेयर करती नजर आती हैं और बताती हैं कि कैसे सरोज खान उन्हें सेट पर डांटती थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
Kareena Kapoor Khan - फोटो : Social Media
करीना कपूर सरोज खान की तरह मिमिक्री करती हुई कहती हैं 'ये लड़की कमर हिला, क्या कर रही है इतनी रात को।' करीना आगे बताती हैं कि उन्हेें सरोज खान की डांट से डर लगता था। जैसे ही एक गलती हुई मास्टर जी फिर से डांटती थीं।
विज्ञापन

3 of 5
kareena kapoor - फोटो : social media
करीना कपूर यहां हमेशा की तरह अपने ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। गोल्डन कलर के लहंगे में करीना हर बार की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस दौरान करीना और सरोज खान सेट पर 'दिल मेरा मुफ्त का' गाने पर परफॉर्मेंस भी देती नजर आएंगी।

4 of 5
kareena kapoor khan - फोटो : social media
करीना कपूर का जन्मदिन नजदीक है और इस बार यह कुछ खास होने वाला है। अक्सर मुंबई में अपना जन्मदिन मनाने वालीं करीना इस बार अपनी रियासत में ये दिन सेलिब्रेट करेंगी। दरअसल वह पटौदी स्थित पैलेस में अपना जन्मदिन मनाएंगी। इस संबंध में पैलेस में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor khan - फोटो : social media
पैलेस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीना कपूर के जन्मदिन के मौके पर शर्मिला टैगोर, सैफ अली खान, तैमूर, करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर, मां बबीता, करिश्मा कपूर और उनके बच्चे, अमृता अरोड़ा, सोहा अली खान, कुणाल खेमू सहित करीबी मित्र पटौदी आएंगे।

फिल्मों से दूर होकर भी करोड़ों कमाती है कपूर खानदान की ये बेटी, इसलिए बनाई बॉलीवुड से दूरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें