फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बच्चों के पिता बन गए सैफ अली खान, जानें बॉलीवुड के उन सितारो के बारे में जिनके हैं दो से ज्यादा बच्चे

Sun, 21 Feb 2021 01:17 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान का परिवार, शाहरुख का परिवार - फोटो : Instagram
21 फरवरी की सुबह सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर ढेरों खुशियां लेकर आई है। करीना कपूर खान ने दूसरी बार बेटे को जन्म दिया है। करीना कपूर खान मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस बात की जानकारी दी। गौरतलब है कि करीना जहां दो बच्चों की मां बन गई हैं तो वहीं सैफ अली खान चार बच्चों के पिता बन चुके हैं। तो चलिए आपको बताते हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में जिन्हें दो से ज्यादा बच्चे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान का परिवार - फोटो : Instagram
आमिर खान

बड़े पर्दे के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान भी एक दो नहीं बल्कि तीन बच्चों के पिता हैं। आमिर खान ने दो शादियां की है। पहली पत्नी से आमिर के दो बच्चे हैं इरा खान और जुनैद खान। वहीं आमिर की दूसरी पत्नी किरण और आमिर को एक और बेटा है आजाद खान। आमिर अक्सर अपने तीनों बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Shah Rukh Khan with children Suhana Khan, Aryan Khan and AbRam - फोटो : social media
शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख और गौरी के भी तीन बच्चे हैं। शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान हैं और बेटी हैं सुहाना खान। शाहरुख और गौरी ने तीसरी बार माता पिता बनने के लिए सेरोगेसी का सहारा लिया था।। इसके बाद अबराम का जन्म हुआ था। शाहरुख के तीनों बच्चे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं।

4 of 5
अनिल कपूर का परिवार - फोटो : Instagram
अनिल कपूर

बॉलीवुड के फिट एंड फाइन अभिनेता अनिल कपूर ने सुनीता कपूर से शादी की है। वो भी तीन बच्चों के पिता हैं। उनकी दो बेटियां हैं सोनम कपूर और रिया कपूर। वहीं अनिल और सुनीता के एक बेटे भी हैं हर्षवर्धन कपूर। सोनम कपूर तो बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त का परिवार - फोटो : Instagram
संजय दत्त

अभिनेता संजय दत्त भी तीन बच्चों के पिता हैं। संजय दत्त की पहली पत्नी ऋता शर्मा से उन्हें एक बेटी है त्रिशाला दत्त। इसके बाद संजय दत्त ने मान्यता से शादी कर ली थी जिसके बाद उन्हें दो बच्चे हुए एक बेटा और एक बेटी। संजय अपने तीनों बच्चों और पत्नी के साथ अक्सर वक्त बिताते नजर आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें