महज नौ महीने की मैटर्निटी लीव के बाद फिल्म और विज्ञापनों की शूटिंग्स से लेकर फोटोशूट्स और रैंप वॉक पर लौटीं करीना कपूर ने अपने करियर से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है। उनकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और अब उनके पास कोई नई फिल्म नहीं है।
विज्ञापन
2 of 4
करीना कपूर
- फोटो : self
करीना कपूर ने बताया कि लोगों को उनसे यह उम्मीद करनी ही नहीं चाहिये कि वह पहले की तरह ताबड़तोड़ काम फिलहाल करें। उन्होंने कहा कि तैमूर अभी बहुत छोटे हैं और वह इस वक्त अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त बेटे के साथ ही बिताना चाहती हैं। करीना ने बताया कि वह एड फिल्में करना जारी रखेंगी, साथ ही साथ वह कुछ स्क्रिप्ट्स भी पढ़ रही हैं लेकिन कोई बड़ा प्रोजेक्ट साइन करने की उन्हें कोई जल्दबाजी नहीं है।
विज्ञापन
3 of 4
aishwarya rai
गौरतलब है कि ऐसा ही फैसला ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या के जन्म के बाद लिया था। हालांकि वह अब फिल्मों में वापसी कर चुकी हैं लेकिन पूरे चार साल के ब्रेक के बाद जब उन्होंने कमबैक किया तो उनकी लगातार दो फिल्में- 'जज्बा' और 'सरबजीत' बॉक्स ऑफिस पर पिट गईं। गौरतलब है कि दोनों की फिल्मों में वह लीड रोल में थीं। इसके बाद आई मल्टी स्टारर फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' सुपरहिट हुई लेकिन इसका सेंटर ऑफ अट्रैक्शन अनुष्का-फवाद-रणबीर कपूर का लव ट्राईएंगल ही रहा।
करीना कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' 18 मई, 2018 को रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके अलावा सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सुमित व्यास भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को रिया कपूर, एकता कपूर और निखिल द्विवेदी ने मिलकर प्रोड्यूज किया है।
पढ़ें: शशि के साथ कपूर खानदान की दूसरी पीढ़ी का अंत, बॉलीवुड में नाम नहीं कमा पाए ये भाई-बहन