करीना कपूर खान यानि कि बेबो एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बता दें कि उन्हें एयरपोर्ट पर काफी पुराने लुक में देखा गया। वे अपनी आने वाली फिल्म के एक सॉन्ग की शूटिंग के लिए फुकेट के लिए निकली हैं....
विज्ञापन
2 of 5
kareena kapoor khan
बता दें कि करीना फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में मुख्य किरदार प्ले करने जा रही हैं और इसी सिलसिले में वे कल रात एयरपोर्ट पर दिखाई दीं। बता दें कि वे रेड लिपस्टिक में दिखीं और साथ ही उनके ऊपर डेनिम जैकेट भी 80 के दशक की याद दिला रहा थी।
विज्ञापन
3 of 5
saif And kareena with Taimur
फिल्म का एक गाना शूट करने के लिए करीना फुकेट के लिए निकल चुकी हैं। वहां वे तकरीबन दस दिन के लिए रुकेंगी। एयरपोर्ट पर करीना को अकेले ही देखा गया है। इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि तैमूर अपने पापा सैफ के साथ घर पर ही दस दिन बिताएगा।
4 of 5
वीरे दी वेडिंग
- फोटो : Twitter
याद हो तो हफ्तेभर पहले ही फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था जो दर्शकों को खूब भाया था। फिल्म की चारों खूबसूरत अदाकारा करीना, सोनम, स्वरा और शिखा लहंगों में नहीं बल्कि शेरवानी और पगड़ी पहने फिल्म के दूसरे पोस्टर में नजर आई थीं।
करीना आखिरी बार फिल्म 'की एंड का' में नजर आईं थी। इसके बाद वे बेटे तैमूर अली खान के जन्म और उनकी परवरिश में बिजी हो गई थीं। इस फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान करीना कपूर के साथ उनके बेटे तैमूर भी मौजूद रहे। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं। फिल्म की प्रोड्यूसर अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर हैं। एकता कपूर भी इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर हैं।