फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'पद्मावती' पर विरोध जारी, करणी सेना के बाद अब आई इनकी बारी

Tue, 07 Nov 2017 09:22 AM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज को लेकर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की परेशानियां कम ही नहीं हो रही हैं। फिल्म के साथ कोई न कोई घटना हो ही रही है। करणी सेना के बाद अब एक और संगठन ने फिल्म की रिलीज का पुरजोर विरोध किया है।

पढ़ेंः एक और फिल्म की दीवानगी 'बाहुबली' जैसी, दंग कर देगा पोस्टर का साइज
विज्ञापन

2 of 4
आपको बता दें कि सर्व ब्राह्मण महासभा ने फिल्म 'पद्मावती' पर आपत्त‍ि जताई है। राजस्थान में मौजूद इस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने बताया कि वो किसी भी कीमत पर ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ स्वीकार नहीं करेंगे। आम लोगों की भावनाओं को देखते हुए इस फिल्म को रिलीज नहीं करना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो ये संगठन इसका विरोध करेगा।

उन्होंने साफ कहा कि फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ कर रानी पद्मावती की छवि को खराब किया है। कोई भी इसे बरदाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन

3 of 4
वहीं इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी फिल्म पद्मावती के मामले में कहा था कि संजय लीला भंसाली और किसी भी अन्य फिल्मकार में इतनी हिम्मत नहीं कि वो किसी और धर्म पर अधारित फिल्म बनाए या कोई टिप्पणी करें। वो हिंदू धर्मगुरुओं, भगवान और योद्धाओं पर आधारित फिल्में ही बनाते हैं। अब हम इसे बर्दाशत नहीं कर सकते।

पढ़ेंः सोनाक्षी सिन्हा ने किया सलमान से जुड़ा बड़ा खुलासा, 'दबंग' जो भी कहेंगे वो मैं करूंगी
विज्ञापन

4 of 4
वहीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी इस फिल्म का विरोध कर चुकी हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि रानी पद्मावती के विषय पर वो तटस्थ नहीं रह सकती। उनका निवेदन है कि रानी पद्मावती को राजपूत समाज से न जोड़कर भारतीय नारी की अस्मिता से जोड़ा जाए। क्यों न रिलीज से पहले इतिहासकार, फिल्मकार और आपत्ति करने वाले समुदाय के प्रतिनिधि और सेंसर बोर्ड मिलकर एक कमेटी बनाएं और इस पर फैसला करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें