Chammak Challo Video Viral: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने एक इवेंट के दौरान अपनी फिल्म 'रा वन' के गाने 'छम्मक छल्लो' पर जमकर डांस किया, जो अब प्रशंसकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान का डांस वीडियो हो रहा वायरल
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में करीना कपूर खान का कराची की एक रेव पार्टी का AI वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं अब एक इवेंट से करीना की फिल्म का गाना 'छम्मक छल्लो' पर उनका डांस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिस पर प्रशंसक अपनी लागातर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
करीना कपूर खान ने किया छम्मक छल्लो पर डांस
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
न्यूज 18 की एक खबर के अनुसार, शनिवार को करीना कपूर ने मुंबई के एक इवेंट में "छम्मक छल्लो" गाने पर शानदार डांस किया। पारंपरिक कपड़ों में सजी करीना ने अपने हिट गाने के स्टेप्स दोहराए और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनका यह डांस वीडियो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
करीना कपूर खान के इस वीडियो पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करीना के इस वीडियो में पर उनके प्रशंसक लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'क्वीन', एक और फैन ने लिखा, 'कोई भी बेबो जैसी अदाएं नहीं दिखा सकती', एक और फैन ने लिखा, 'मेरी पंसदीदा अभिनेत्री'
रॉ वन का प्रसिद्ध गाना है छम्मक छल्लो
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'रा वन' का प्रसिद्ध गाना 'छम्मक छल्लो' में करीना कपूर ने शाहरुख खान के साथ जमकर डांस किया था। यह गाना आज भी प्रशंसकों के बीच प्रसिद्ध है। "छम्मक छल्लो" गाने को एकॉन और हम्सिका अय्यर ने गाया है। इसे एकॉन ,जियोर्जियो टुइनफोर्ट और संगीत निर्देशक जोड़ी विशाल-शेखर और गोबिंद सिंह ने 2011 की बॉलीवुड फिल्म रा. वन के साउंडट्रैक के लिए तैयार किया था।