फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने बेहद खास अंदाज में की पति सैफ की तरीफ, फैंस को याद आई 'कभी खुशी कभी गम' की 'पू'

Wed, 14 Jun 2023 11:17 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kareena Kapoor saif Ali khan - फोटो : social media

अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों फिल्म 'द क्रू' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके अलावा तब्बू और कृति सेनन भी अहम रोल में नजर आएंगी। मार्च से फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शूटिंग के दौरान तीनों एक्ट्रेस के बीच गजब की बॉन्डिंग देखी जा रही है। फिल्म के साथ ही करीना ने अपना पूरा ध्यान अपने परिवार पर भी दिया हुआ है। अब करीना ने अपने पति सैफ अली खान के लिए एक बहुत ही प्यारा पोस्ट किया है। तो चलिए जानते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
Kareena Kapoor Looks - फोटो : instagram

कुछ दिनों पहले ही करीना ने अपनी फिल्म 'द क्रू' को लेकर अपना अनुभव साझा किया और बताया कि वह 'द क्रू' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। तब्बू और कृति के साथ काम करने को लेकर भी उनकी खुशी का ठिकाना नहीं। करीना ने कहा कि उनकी बहन और तब्बू ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है, इसलिए भी वह काफी उत्साहित हैं क्योंकि तब्बू के साथ यह उनकी पहली फिल्म है। 

विज्ञापन

3 of 5
Kareena Kapoor Looks - फोटो : instagram

करीना की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार और बच्चों की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अब अपनी हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी पर करीना को अपने पति सैफ और उनके 'गुड लुक्स' की तारीफ करते हुए देखा गया है। अपने पति सैफ की लुक्स की तारीफ करते हुए करीना ने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम से’ अपनी एक फेमस लाइन को अपने पति को डेडिकेट किया है।

Pritam Chakraborty EXCLUSIVE: क्या हुआ जब मिला गुलजार के गीत को संगीतबद्ध करने का मौका, जानिए खुद प्रीतम से

 

4 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सैफ अली खान की एक तस्वीर पोस्ट की । तस्वीर में सैफ एक वैनिटी वैन के दरवाजे के पास दिख रहे हैं और वह हमेशा की तरह पिंक टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं। पति के इस लुक पर फिदा होते हुए बेबो ने लिखा, ‘गुड लुक्स, गुड लुक्स एंड गुड लुक्स।’

Aamir Khan: 'दंगल' के हर एक सीन के लिए 120 बार रिहर्सल करते थे आमिर खान, अभिनेता के को-स्टार ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram

सैफ अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘आदिपुरुष’के प्रमोशन में बिजी हैं। बड़े बजट में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं, करीना कपूर फिल्म 'द क्रू' की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें वह तब्बू और कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें