बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में वीरे दी वेडिंग से कमबैक किया है। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी सराहना की गई। करीना बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो खुद को फिट रखने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। आय दिन करीना की वर्क आउट करते हुए तस्वीरें वायरल होती है।
विज्ञापन
2 of 5
kareena kapoor
हाल ही में करीना की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस इस फोटो में काफी पतली नजर आ रही हैं। उनके फिगर को लेकर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं। इसके अलावा कई यूजर्स भद्दे कमेंट्स पर उतर आए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
kareena kapoor
इंडस्ट्री में जीरो फिगर का ट्रेंड शुरू करने वाली करीना फोटो में सफेद रंग के क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं लेकिन लोगों को करीना का ये अंदाज पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोगों ने तो उनकी फोटो पर लोगों ने उन्हें यह नसीहत तक दे डाली कि कुछ खा लिया करों।
4 of 5
kareena kapoor khan
फोटो पर कमेंट करते हुए लोगों ने करीना को खाना खाने की सलाह दी। एक यूजर ने लिखा, 'तुम मानो या ना मानो लेकिन अब बुढ्ढी हो गई हो' एक अन्य यूजर ने लिखा 'करीना तुम बीमार लग रही हो। एक अन्य यूजर ने तो उन्हें कुपोषित तक कह दिया।'
वहीं एक यूजर ने लिखा कि वह खुद को अच्छा दिखाने की कुछ ज्यादा ही वर्क आउट कर रही हो। एक फैन ने लिखा कि वह चेहरे से काफी भयानक लग रही हैं। हालांकि कई यूजर्स ने करीना के लुक की तारीफ भी की।