राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। वैलेंटाइन डे के दिन फिल्म के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला। 11 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले तीन दिनों में महज 7.82 करोड़ का कलेक्शन ही किया था। लेकिन चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली।