फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तैमूर की नैनी को हर महीने मिलते हैं डेढ़ लाख', इस सवाल पर करीना कपूर ने दिया ये जवाब

Mon, 13 Jan 2020 02:18 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Kareena Kapoor - फोटो : Social Media
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान अपने जन्म से ही इंटरनेट सेंसेशन बने हुए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। अक्सर उनकी क्यूट फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहतीं हैं। तैमूर के साथ अक्सर उनकी नैनी भी नजर आती हैं, जो तैमूर को कभी गोद में लिए तो कभी हाथ पकड़े कैमरे में कैद होती हैं। बीते दिनों नैनी की सैलरी को लेकर कई खबरें सामने आई थीं। अब करीना ने खुद नैनी की सैलरी पर जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
taimur ali khan - फोटो : social media
दरअसल कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि करीना तैमूर की नैनी को डेढ़ लाख रूपये प्रति महीना सैलेरी देती हैं। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में करीना ने तैमूर की नैनी की सैलेरी के सवाल पर कहा- 'क्या सच में? लेकिन जैसा कि मैं कहती हूं मैं इस बारे में बात नहीं करती।'
विज्ञापन

3 of 4
करीना कपूर खान और तैमूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले साल 2019 में करीना, अरबाज खान के शो पिंच में गई थीं तब एक फैन ने उनसे यही सवाल पूछा था। इसका जवाब देते हुए करीना ने कहा था- आपके बच्चे के खुश और सुरक्षित रखने का कोई मोल नहीं है।
विज्ञापन

4 of 4
taimur ali khan - फोटो : amar ujala
न्यूज 24 के मुताबिक, तैमूर की नैनी का नाम सावित्री है। सावित्री जुहू स्थित एक एजेंसी के जरिए करीना के यहां नौकरी करती हैं। तुषार कपूर और सोहा अली खान के बच्चों को संभालने के लिए जो नैनियां रखी गई हैं, वो भी इसी एजेंसी हायर की गई हैं। ये एजेंसी नैनी का बैकग्राउंड, मेडिकल और फाइनेंशियल वेरिफिकेशन कराती है ताकि स्टार्स को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सेक्स रैकेट में एक्स गर्लफ्रेंड के पकड़े जाने पर अरहान खान ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये जबाव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें