बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन स्टारर 'क्रू' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसके बाद इसे लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म में तीनों अभिनेत्रियां एयर होस्टेस के किरदार में हैं, जो कोहिनूर नाम की एयरलाइन के लिए काम करती हैं। करीना फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं, उन्होंने कहा कि वे हमेशा से तब्बू के साथ काम करना चाहती थीं।