फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के एक हफ्ते बाद हनीमून पर गईं काजल अग्रवाल, ऐसी तस्वीर साझा कर दी जानकारी

Sat, 07 Nov 2020 05:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। काजल ने बीती 30 अक्तूबर को बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी की है। शादी के बाद उन्होंने परिवार के साथ पहला करवाचौथ मनाया। जिसके बाद अब काजल और गौतम अपने हनीमून के लिए भी निकल गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। वहीं काजल ने भी अपने शादी की तस्वीरें फैंस के लिए सोशल मीडिया पर साझा कीं। अब हाल ही में काजल ने सोशल मीडिया के माध्यम से ही बताया है कि वो पति के साथ हनीमून पर जा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
दरअसल काजल अग्रवाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए स्टोरी साझा की है। जिसमें उन्होंने अपने और गौतम किचलू के पासपोर्ट की तस्वीरें शेयर की हैं। इस पाससपोर्ट के साथ काजल ने लिखा है 'जाने के लिए तैयार' साथ ही इन्होंने एक हवाई जहाज की इमोजी भी शेयर की है।

4 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
काजल ने अपनी अगली स्टोरी में भी पासपोर्ट की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'बैग पैक हो गए हैं'। काजल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने और पति के नाम से बने कस्टमाइज पासपोर्ट पाउच कवर शेयर किए हैं। हालांकि इसके साथ काजल ने ये नहीं बताया कि वो अपने पति के साथ हनीमून पर कहां जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजल अग्रवाल की शादी की तस्वीरें - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
गौरतलब है कि काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने शादी से पहले कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया। जिसके बाद इस साल इन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। दोनों की शादी मुंबई के ताज होटल से हुई है। शादी में केवल कुछ परिवार वाले और कुछ दोस्त ही शामिल हुए थे।

पढ़ें: बेटे संग खेतों में काम करते दिखे सैफ अली खान, लिनेन की शर्ट और पैंट में लग रहे ‘नवाबी किसान’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें