फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor Birthday: एक्टिंग ही नहीं ट्रेंड सेट करने में भी माहिर हैं बेबो, कई फैसलों से कर चुकी हैं हैरान

Wed, 21 Sep 2022 06:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री करीना कपूर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। कपूर खानदार की लाडली बेबो ने अपने अभिनय से खुद को साबित किया है। उन्होंने वर्ष 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अशोका, कभी खुशी कभी गम, चमेली, ओमकारा, जब वी मेट, तलाश, हीरोइन, थ्री इटियट्स जैसी तमाम फिल्मों से अपने अभिनय का सिक्का जमाया। हाल ही में वह आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आईं। बेबो को लेकर खास बात यह है कि उन्होंने अपने अभिनय, ग्लैमर और स्टाइल से तो खुद का साबित किया ही है, साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में कई नए ट्रेंड भी सेट किए हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जीरो साइज फिगर
अभिनेत्री करीना कपूर ने साइज जीरो फिगर बनाकर सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने जब यह फिगर अपनाया तो शायद खुद भी नहीं सोचा होगा कि फैंस के बीच इसका क्रेज इस कदर बन जाएगा। बता दें कि करीना ने फिल्म 'टशन' के लिए अपने फिगर में बदलाव किया था। उस फिल्म में उन्होंने बिकिनी सीन भी दिया था। ये करीना की सैफ अली खान के साथ पहली फिल्म थी। हालांकि इस बात के लिए करीना की काफी किरकिरी भी हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो करीना शूटिंग करते हुए कई बार सेट पर बेहोश तक हो जाती थीं। हालांकि, इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इसका दावा नहीं किया जा सकता है। लेकिन, अपने फिगर से करीना ने एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया था और साथ ही एक बहस भी छेड़ दी थी।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
गोल्डन हेयरस्टाइल
यह मानना पड़ेगा कि करीना कुछ भी नया ट्राय करने से हिचकती नही हैं। तभी तो जो किसी ने कभी नहीं किया, वह बेबो ने कर दिखाया। करीना ने फिल्म 'ऐतराज' और 'हलचल' के लिए अपने बालों को लाइट गोल्डन कलर में डाई करवाया था। हालांकि करीना का यह लुक फैंस को काफी पसंद आया था। लेकिन फैशन एक्सपर्ट की राय में उनका यह लुक आज भी अच्छा नहीं माना जाता।

4 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शादी और मां बनने के बाद भी एक्टिव हैं
एक दौर था जब हीरोइनें शादी करने और मां बनने के बाद घर बैठ जाती थीं, लेकिन करीना मजबूती से अभिनय की दुनिया में डटी हुई हैं। करीना कपूर ने तमाम विरोधों के बावजूद खुद से उम्र में कई साल बड़े अभिनेता सैफ अली खान से शादी करके सबको चौंका दिया था। इसके बाद जब करीना ने जब तैमूर को जन्म दिया और मां बनीं तो लोगों ने कयास लगाए कि शायद अब वह घर बैठ जाएंगी। लेकिन, करीना ने ऐसा नहीं किया। करीना तैमूर और जेह दोनों बेटों को जन्म देने के समय तक लगातार एक्टिव रही हैं। एक बातचीत के दौरान करीना ने खुद कहा था, 'लोगों का मानना था कि मुझे शादी के बाद काम नहीं मिलेगा, लेकिन मैंने इस मिथक को तोड़ दिया। शादी के बाद भी मुझे कई फिल्मों के ऑफर आए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तैमूर, जेह और करीना कपूर - फोटो : Instagram
मैटरनिटी फैशन शुरू किया
अभिनेत्री करीना कपूर फैशन के मामले में हमेशा आगे रहती हैं। दोनों प्रेग्नेंसी में भी उनका यह अंदाज दिखा। करीना उन एक्ट्रेसेज में से एक हैं, जिन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान अपने बेबी बंप को कभी छिपाने की कोशिश नहीं की। करीना ने मैटरनिटी फैशन का भी एक अलग ही ट्रेंड सेट किया था। करीना बिंदास होकर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती थीं। फैशनेबल रैम्प वॉक हो या कोई बॉलीवुड पार्टी, करीना अपने स्टाइल से किसी को भी चौंका देने का मौका नहीं छोड़तीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें