बैडमैन गुलशन ग्रोवर
- फोटो : ANI
बता दें कि गुलशन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'हम पांच' से की थी। इसके बाद उन्होंने सोनी महिवाल, दूध का कर्ज, इज्जत, सौदागर,कुर्बान, राम लखन, इंसाफ कौन करेगा,अवतार, क्रिमिनल ,मोहरा, दिलवाले, हिंदुस्तान की कसम, हेराफेरी, इंटरनेशनल खिलाड़ी, लज्जा, एक खिलाड़ी एक हसीना, दिल मांगे मोर, कर्ज, गंगा देवी, एजेंट विनोद, बिन बुलाये बाराती, यारियां जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्मों के अलावा वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपना डेब्यू कर चुके हैं। वह जिमी शेरगिल के साथ 'योर ऑनर 2' में नजर आ चुके हैं।