Veere di wedding
'वीरे दी वेडिंग' फिल्म ने पहले दिन कलेक्शन के मामले में 'पैडमैन' और अजय देवगन की 'रेड' को पीछे छोड़ दिया है। 'पैडमैन' फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 10 करोड़ 26 लाख था तो वहीं 'रेड' का कलेक्शन 10 करोड़ 4 लाख था। फिल्म की पहले दिन की कमाई से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म वीकेंड का पूरा फायदा उठाने में सफल रहेगी।