फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में बोल्ड फोटो शेयर कर ट्रोल हुई थी यह एक्ट्रेस,बोलीं- बच्चा पैदा करने के लिए शादी जरूरी नहीं

Sat, 02 Jun 2018 07:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shama sikander
टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बराबर बनी हुई हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले उन्होंने रमजान के चल रहे महीने में बोल्ड फोटो शेयर कर इंटरनेट पर आग लगा दी थी। लेकिन इस दौरान वह सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल हुई थीं। लेकिन अब शमा का कहना है कि बच्चा पैदा करने के लिए शादी करना जरुरी नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
shama sikander - फोटो : self
बता दें कि शमा दो साल पहले अमेरिकी बिजनेसमैन जैम्स मिलिरॉन से सगाई कर चुकी हैं।इसके बाद से ही उनकी शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Shama Sikander
हालांकि दो साल से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी शमा ने अपनी शादी के बारे में कुछ खास प्लान नहीं किया है। उन्होंने कहा, 'हम शादी के बारे में प्लान करते रहते हैं लेकिन कुछ भी तय नहीं कर पा रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'हम पहले ही ऐसा महसूस करते हैं जैसे कि हम शादीशुदा हैं, हम जिंदगी को एक बड़ी पार्टी की तरह एन्जॉय करते हैं, तो हमारी शादी भी किसी बड़ी पार्टी की तरह होगी जिसमें हमारे कुछ खास रिश्तेदार शरीक होंगे।

4 of 5
Shama Sikander
उन्होंने कहा कि वह ऐसा महसूस करती हैं कि एक दिन वह छुट्टियां मनाने जाएंगी और फिर अचानक से सबको शादी की खबर देकर चौंका देंगी।  दरअसल, शमा को पसंद नहीं है कि वह किसी को पार्टी में बुलाए। शमा ने कहा कि वह अपनी शादी में सिर्फ करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को ही इनवाइट करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शमा सिकंदर - फोटो : SELF
वहीं, जब बात शादी के बाद बच्चों पर आकर रुकी तो उन्होंने कहा कि बच्चे पैदा करने के लिए शादी की कोई जरुरत नहीं हैं। उन्होंने अपने होने वाले बच्चे के लिए लाडला बेटा शब्द भी इस्तेमाल किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें