फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif-Kareena: घर के बाहर सरेआम किस करते नजर आए सैफ-करीना, हुए ट्रोल, लोगों ने कहा- बेडरूम किस लिए है

Mon, 13 May 2024 11:23 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान और करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के पावर कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने एक बार फिर फैंस का ध्यान आकर्षित किया। हाल ही में, कपल को उनके मुंबई बंगले के बाहर किस करते हुए स्पॉट किया गया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने कपल को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है और दोनों की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सैफ अली खान और करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो में करीना और सैफ को अपनी कार की ओर जाते हुए देखा गया और दोनों बातचीत में भी व्यस्त लग रहे थे। इस दौरान दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए और कुछ ही समय के बाद कपल ने एक-दूसरे को किस भी किया। इसके बाद दोनों अपने-अपने रास्ते चले गए। सोशल मीडिया पर एक तरफ तो लोग कपल की सराहना कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग सैफ और करीना को ट्रोल भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान और करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में करीना ने ब्लू डेनिम और व्हाइट कुर्ते के साथ अपने लुक को पूरा किया था। जबकि सैफ एक सफेद कुर्ता और मैचिंग पजामा में काफी डैशिंग लग रहे थे। एक तरफ तो प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर इस जोड़ी के प्रति अपना प्यार जाहिर किया, एक ने कमेंट करते हुए लिखा, ''लव देम। कपल गोल्स।'' दूसरे यूजर ने कहा, ''ऐसा लगता है कि करीना सैफ से इश्क करती है जो कभी कम ही नहीं होगा।"

4 of 5
सैफ अली खान और करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, कुछ लोगों ने ट्रोल करते हुए कहा, 'घर के बाहर यह सब हरकतें करने में क्या मजा आता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सारा प्यार घर के बाहर ही उमड़ता है, जिसने यब सब कैप्चर किया है, गलती उसकी भी है।' एक और यूजर ने लिखा, 'यह सब क्या क्या देखना पड़ रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ अली खान और करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर पिछली बार ‘क्रू’ फिल्म में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने तब्बू और कृति सैनन के साथ काम किया था. रिलीज के साथ ही करीना कपूर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी।

Sunday Box Office: 'श्रीकांत' ने वीकेंड पर मारी बाजी, 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' का जलवा बरकरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें