फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे तैमूर के लिए करीना ने किया बड़ा त्याग, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

Wed, 30 May 2018 08:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर और तैमूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान भले ही इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन को लेकर बिजी हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने काम से पहले एक मां होने का फर्ज पहले अदा किया। दरअसल करीना अपने लाडले बेटे तैमूर को गोद में उठाकर उसके नए स्कूल पहुंचीं। उनके स्कूल पहुंचने की न सिर्फ तस्वीर सामने आई हैं बल्कि उन्होंने यह भी दर्शाया कि काम से ज्यादा तवज्जू वह अपने बेटे को देती हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor with taimur
करीना को अक्सर उनके सेट पर बेटे तैमूर के साथ स्पोट किया गया है लेकिन इस बार वह तैमूर के साथ उनके स्कूल पहुंचीं। बताया जा रहा है कि तैमूर का एडमिशन एक नए स्कूल में हुआ है, ऐसे में वह तैमूर का उत्साह बढ़ाने उनके साथ वहां गई थीं। 


 
विज्ञापन

3 of 5
kareena kapoor with taimur
बता दें कि इससे पहले तैमूर की नैनी ही उन्हें स्कूल छोड़कर आने और ले जाने का काम करती है लेकिन इस बार करीना खुद अपने लाडले तैमूर को स्कूल लेने गईं तो सब हैरान रह गए। करीना ने इसके लिए मंगलवार को ‘वीरे दी वेडिंग’ के प्रमोशनल शेड्यूल में चेंजेस करने के लिए भी कहा था क्योंकि वह तैमूर के साथ कुछ वक्त गुजराना चाहती थी।

 

4 of 5
kareena kapoor with taimur
तैमूर के स्कूल में करीना व्हाइट टॉप के साथ ब्लू डैनिम और व्हाइट स्नीकर्स में नजर आईं। वहीं नन्हें तैमूर ऑरेंज शॉर्ट्स के साथ व्हाइट टी-शर्ट में दिखे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor with taimur
करीना तैमूर के स्कूल बाहर अपनी गोद में लेकर आईं। इस दौरान तैमूर काफी मस्ती के मूड में थे, इसमें वह काफी क्यूट भी लग रहे थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें