फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी के एलान के बाद करीना कपूर ने पहली बार साझा की तस्वीर, अब भी लगातार कर रहीं काम

Fri, 14 Aug 2020 01:45 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर ने हाल ही में सभी गुड न्यूज दी जब उन्होंने दूसरी बार मां बनने की खबर का एलान किया। करीना की प्रेग्नेंसी की खबर के बाद वो सुर्खियों में हैं। हालांकि इस दौरान भी वो लगातार घर से काम कर रही हैं। उन्होंने अब अपनी एक सेल्फी पोस्ट की है।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रेग्नेंसी के एलान के बाद करीना ने अपनी ये पहली तस्वीर साझा की है। करीना ने कैप्शन में लिखा- 'एक और दिन, एक और शूट, एक और मेरी पसंदीदा सेल्फी।' करीना ने इसके साथ अपनी टीम को भी टैग किया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा करीना की मेकअप आर्टिस्ट ने भी तस्वीर पोस्ट की। करीना की मेकअप आर्टिस्ट ने लिखा- 'टीम के साथ वापस आ गई हूं। बहुत मिस किया। कोविड शूट। पांच महीने बाद।' तस्वीर में करीना ने ऑफ व्हाइट कलर का सलवार सूट पहना हुआ है। इसके साथ ही करीना के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है।

 

4 of 5
करीना और सैफ - फोटो : फाइल
बीते 12 अगस्त को करीना और सैफ ने संयुक्त रूप से एक बयान जारी कर कहा था कि 'हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम जल्द ही अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत करने वाले हैं। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।' इस एलान के बाद से ही कपल को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : फाइल
फिल्मों की बात करें तो करीना की आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' है। इसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म क्रिसमस 2021 में रिलीज होगी। करीना की हालिया रिलीज फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' थी। इसमें उनके साथ इरफान खान और राधिका मदान थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें