फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे बच्चे के जन्म से पहले करीना कपूर इस तरह डिजाइन कर रहीं घर, पोस्ट साझा कर दिखाई एक झलक

Sun, 03 Jan 2021 09:38 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना कपूर जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वह इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। इसके साथ ही वह अपने काम पर भी उतना ही ध्यान दे रही हैं। कभी करीना किसी ब्रांड को एंडोर्स करती दिखती हैं तो कभी वह अपने रेडियो शोज में व्यस्त रहती हैं। अपने दूसरे बच्चे के जन्म के पहले करीना घर को नया लुक देने की तैयारी में हैं। उन्होंने इसकी तस्वीर भी साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और फैंस के साथ छोटी छोटी चीजें साझा करती रहती हैं। उनके हाल के एक पोस्ट से साफ है कि वह आने वाले नन्हे मेहमान के लिए तैयारियों में जुटी हैं। करीना ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह एक डिजाइनर के साथ हैं। तस्वीर में करीना इशारा करके बता रही हैं कि उन्हें घर में किस तरह का डेकोरेशन चाहिए। इस दौरान उन्होंने ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : वीरल भयानी
करीना कपूर ने लिखा- 'हमारे पसंदीदा डिजाइनर के साथ वापस... सपनों का घर'। करीना के इस पोस्ट से साफ है कि तैमूर के जन्म के वक्त भी इसी डिजाइनर ने उनका घर सजाया था। बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने बताया कि किस तरह तैमूर के नाम को लेकर विवाद हुआ था जिससे वह काफी परेशान हो गई थीं।

4 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना ने उठाया कम फीस का मुद्दा
अपने रेडियो शो में करीना ने बॉलीवुड में अभिनेत्रियों को कम फीस देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने अनिल कपूर से पूछा कि हॉलीवुड में मेल एक्टर्स उन्हीं फिल्मों काम करते हैं जिसमें उन्हें फीमेल को-स्टार्स के बराबर फीस मिलती है। क्या बॉलीवुड एक्टर्स को भी ऐसा करना चाहिए। करीना के इस सवाल पर अनिल कपूर ने जवाब में कहा कि, उन्होंने (करीना) उनसे बहुत सारे पैसे लिए हैं। इस पर करीना अपने बचाव में कहती हैं, 'हम बैरियर्स तोड़ रहे हैं, हम ऐसा कर रहे हैं लेकिन अभी आपने कहा कि अभी भी कुछ लोग।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : Instagram - kareenakapoorkhan
वर्क और फैमिली दोनों मैनेज कर रहीं करीना
कुछ समय पहले ही करीना ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी लगातार शूट कर रही हैं। दूसरी तरफ करीना अपने परिवार के साथ भी काफी वक्त बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेबी बंप को फ्लॉंट करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें