फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 साल में कितनी बदल गईं करीना कपूर, बचपन की इन तस्वीरों को यकीनन नहीं देखा होगा

Fri, 20 Sep 2019 03:20 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
kareena kapoor - फोटो : social media
बॉलीवुड डीवा करीना कपूर का जन्मदिन 21 सितंबर को है। आमतौर पर करीना अपना जन्मदिन मुंबई में ही मनाती हैं लेकिन इस बार वो पटौदी पैलेस में हैं। करीना कपूर के जन्मदिन पर शर्मिला टैगोर, सैफ अली खान, तैमूर, करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर, मां बबीता, करिश्मा कपूर और उनके बच्चे, अमृता अरोड़ा, सोहा अली खान और कुणाल खेमू मौजूद रहेंगे। तो चलिए करीना के जन्मदिन पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 7
karishma kapoor and kareena kapoor - फोटो : social media
करीना की मां जब गर्भवती थीं तब अन्ना करेनीना नामक किताब पढ़ रही थीं और उससे ही करीना का नाम लिया गया है। घर पर उन्हें सब बेबो कहकर बुलाते हैं। करीना का जन्म 21 सितम्बर 1980 को मुंबई में हुआ।
विज्ञापन

3 of 7
kareena kapoor, randhir kapoor - फोटो : social media
पिता रणधीर कपूर और मां बबीता जाने माने कलाकार हैं। करीना अभिनेता और फिल्म निर्माता राज कपूर की पोती और पृथ्वीराज कपूर की परपोती हैं। करीना, अभिनेत्री करिश्मा कपूर की बहन और अभिनेता ऋषि कपूर की भतीजी हैं। 

4 of 7
kareena kapoor khan - फोटो : social media
करीना ने मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद उन्हें देहरादून के वेलहम गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल भेज दिया गया। मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में उन्होंने स्नातक की पढ़ाई शुरू की लेकिन बिना डिग्री लिए ही दो साल बाद कॉलेज छोड़ दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
kareena kapoor khan
इसके बाद करीना जा पहुंची अमेरिका की मशहूर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी। जहां से कंप्यूटर का तीन महीने का सर्टिफिकेट किया। इसके बाद उनके मन में कानून की पढ़ाई को लेकर दिलचस्पी हुई। एक साल चर्चगेट के सरकारी कॉलेज में पढ़ाई करने के बाद उन्होंने लॉ की पढ़ाई भी बीच में छोड़ दी और अभिनय की ओर रुख किया। 
विज्ञापन

6 of 7
kareena kapoor khan
करीना अपने फिल्मी करियर की शुरुआत राकेश रोशन की सुपरहिट फिल्म 'कहो ना प्यार है' से करने वाली थीं। इस फिल्म के लिए उन्होंने कई सीन भी शूट कर लिए थे लेकिन अप्रत्याशित कारणों से उन्होंने फिल्म बीच में ही छोड़ दी। इसके बाद इस फिल्म में अमीषा पटेल को मुख्य भूमिका मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kareena kapoor - फोटो : instagram
करीना की पर्दे पर हुई एंट्री जेपी दत्ता की 'रिफ्यूजी' से। इस फिल्म में उनके साथ थे अभिषेक बच्चन। फिल्म को कुछ खास सफलता तो नहीं मिली, लेकिन करीना के अभिनय की तारीफ सबने की। यहां से शुरू हुआ करीना का सफर ऊंचाईंयों तक पहुंचा। आज उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें