फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday Special: बिपाशा से पहले दो और अभिनेत्रियों से शादी कर चुके थे करण सिंह ग्रोवर, टीवी में सुपरहिट रहा करियर

Wed, 23 Feb 2022 09:52 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram
हैंडसम हंक करण सिंह ग्रोवर 23 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।  करण टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर रहे हैं। 'दिल मिल गए' सीरियल में उन्हें खूब पसंद किया गया। उन्होंने अलोन, हेट स्टोरी जैसी फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि एक्टर के करियर से ज्यादा वे अपनी शादियों को लेकर चर्चा में रहे। करण ने 2016 में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी की थी। दोनों क्यूट केमेस्ट्री शेयर करते हैं। फैंस इस कपल को काफी पसंद करते हैं। लेकिन बिपाशा बसु से पहले करण दो बार शादी कर चुके थे। चलिए बताते हैं उनकी दोनों पूर्व पत्नियों के बाद में...
विज्ञापन

2 of 4
श्रद्धा निगम - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा निगम
करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम ने 2008 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फोटोग्राफर दोस्त के जरिए हुई थी। ये शादी लंबे वक्त नहीं चल पाई और दोनों साल 2009 में अलग हो गए। श्रद्धा निगम ने एक इंटरव्यू में कहा था- मैंने अपनी पूरी कोशिश की ये शादी नहीं टूटे। मेरे सभी प्रयासों के बावजूद शादी आगे तक नहीं पहुंच पाई। 2012 में श्रद्धा ने टीवी एक्टर मयंक आनंद से शादी की।
विज्ञापन

3 of 4
जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
जेनिफर विंगेट
इसके बाद करण जेनिफर विंगेट के साथ प्यार में पड़े। ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाने लगा। साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों दो साल ही साथ रहे। करण सिंह ग्रोवर की दूसरी पत्नी जेनिफर विंगेट ने एक्टर पर चीटिंग का इल्जाम लगाया था। करण संग शादी टूटने की खबर खुद जेनिफर विंगेट ने सोशल मीडिया के जरिए थी।
विज्ञापन

4 of 4
पति करण के साथ बिपाशा बासु - फोटो : Instagram: @bipashabasusinghgrover
करण और बिपाशा ने फिल्म अलोन में साथ में काम किया था। इसी दौरान उनके अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। एक इंटरव्यू में बिपाशा ने करण की फेल हुईं शादियों पर बात करते हुए कहा था- 'असफल शादी होने के ये मतलब  नहीं है कि वो इंसान गलत है, तो ऐसा नहीं है कि उसकी निंदा की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें