फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangubai Kathiawadi Actors Fees: गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए कलाकारों ने ली करोड़ों में फीस, जानिए कौन है सबसे महंगा एक्टर

Wed, 23 Feb 2022 09:49 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
गंगूबाई काठियावाड़ी अभिनेता फ़ीस - फोटो : सोशल मीडिया

'द माफ़िया क्वीन ऑफ़ मुंबई' की जिंदगी पर आधारित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। दर्शक इस फिल्म के ट्रेलर को काफी सराह रहे हैं। उन्हें आलिया भट्ट और विजय राज की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है। ऐसे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि इस फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए इसके मेकर्स ने इसकी स्टार कास्ट को कितनी फीस दी है। पढ़िए...

विज्ञापन

2 of 10
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट

फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में मुख्य किरदार निभाने वाली आलिया भट्ट ने इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री ने 20 करोड़ रुपये की मोटी रकम ली है। 

विज्ञापन

3 of 10
विजय राज - फोटो : सोशल मीडिया

विजय राज

फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में विजय राज ने रज़िया की भूमिका निभाई है। ट्रेलर देखकर ही लोग उनके अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि विजय राज ने इस किरदार के लिए 1.5 करोड़ रुपये की फ़ीस ली है।

4 of 10
गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय देवगन रहीम लाला के किरदार में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजय देवगन

फ़िल्म में करीम लाला का किरदार निभाने के लिए अजय देवगन  ने 11 करोड़ रुपये की मोटी रकम ली है। 

विज्ञापन

5 of 10
आलिया भट्ट, शांतनु माहेश्वरी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के एक दृश्य के दौरान - फोटो : insta

शांतनु माहेश्वरी

छोटे पर्दे पर अपना कमाल दिखा चुके शांतनु माहेश्वरी अब बड़े पर्दे पर अभिनय करने जा रहे हैं। शांतनु ने अपनी डेब्यू फ़िल्मी के लिए 50 लाख रुपये की फ़ीस ली है।

विज्ञापन

6 of 10
सीमा पाहवा - फोटो : सोशल मीडिया

सीमा पाहवा

दिग्गज अभिनेत्री सीमा पाहवा ने इस फिल्म में दमदार अभिनय किया है। इसके लिए अभिनेत्री ने 20 लाख रुपये तक की फ़ीस ली है।

विज्ञापन

7 of 10
इमरान हाशमी- - फोटो : सोशल मीडिया

इमरान हाशमी

इस फिल्म में इमरान हाशमी ने कैमियो करने के लिए 3 करोड़ रुपये की मोटी रकम ली है।

8 of 10
हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया

हुमा क़ुरैशी 

आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में अभिनेत्री हुमा क़ुरैशी ने दिलरुबा का किरदार निभाने के लिए 2 करोड़ रुपये की फीस ली है।

9 of 10
इंदिरा तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

इंदिरा तिवारी

इंदिरा तिवारी एक थिएटर आर्टिस्ट हैं। इन्हों फिल्म में अभिनय करने के लिए 35 लाख रुपये की फीस ली है।

विज्ञापन

10 of 10
तारीक अहमद खान - फोटो : सोशल मीडिया

तारीक अहमद खान

फिल्म में तारीक अहमद खान ने रहमान की भूमिका निभाई है। इसके लिए तारीक ने 15 लाख रुपये तक की फीस ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें