फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बिपाशा बसु ने कहा था, 'किसी खान के साथ काम करके गायब नहीं होना'

Thu, 30 Apr 2020 07:49 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की आज वेडिंग एनिवर्सरी है। 30 अप्रैल 2016 में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए थे, हालांकि याद दिला दें कि करण सिंह ग्रोवर की ये पहली शादी नहीं थी। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते रहते हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों की ही करियर कुछ खास नहीं चल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
बिपाशा बसु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
एक तरफ जहां करण सिंह ग्रोवर किसी वेब सीरीज या टीवी शो में नजर आ जाते हैं तो वहीं बिपाशा बसु लंबे अर्से से ऑनस्क्रीन नजर नहीं आई हैं। ऐसे में आपको बताते हैं कि अभिनेत्री के एक बयान के बारे में जब उन्होंने सिनेमा के टॉप तीन खान को लेकर अपनी राय रखी थी।
विज्ञापन

3 of 5
bipasha basu - फोटो : social media
दरअसल  बिपाशा बसु का फिल्मी करियर करीबन डेढ़ दशक का चुका है लेकिन उन्हें बॉलीवुड के टॉप तीन खान यानी आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान के साथ बतौर प्रमुख किरदार काम करने का मौका लगभग ना के बराबर मिला। ऐसे में साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म अलोन के वक्त बिपाशा ने एक इंटरव्यू में इस पर एक बयान दिया था।

4 of 5
No Entry
बिपाशा ने कहा था, 'मैंने कभी बड़े स्टार्स देखकर नहीं बल्कि अपना रोल देखकर फिल्में की हैं। कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने आमिर, सलमान या शाहरुख के साथ एक-दो फिल्में की और गायब हो गईं।' उन्होंने याद दिलाते हुए कहा था, 'मेरे साथ ही ग्रेसी सिंह की एंट्री हुई थी। उन्होंने लगान जैसी मार्डन क्लासिक में आमिर खान के अपोजिट फिल्मों में शुरुआत की थी। आज उनका क्या हुआ? जबकि मैं तो अब तक काम कर रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bipasha basu - फोटो : social media
गौरतलब है कि करीबन 50 फिल्मों में काम कर चुकीं बिपाशा बसु ने साल 2001 में फिल्म अजनबी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में बिपाशा के साथ अक्षय कुमार, करीना कपूर और बॉबी देओल नजर आए थे। बिपाशा की हिट लिस्ट में राज, धूम 2, फिर हेरा फेरी, नो एंट्री जैसी फिल्में शामिल हैं। बिपाशा आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म अलोन में नजर आईं थीं। वहीं जल्दी वो फिल्म आदत में नजर आ सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें