विश्व कप 2023 का अंत हो चुका है। पूरे टूर्नामेंट में अजय रही भारतीय टीम विश्व कप का आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला जीतने में असफल रही है। उनके प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम के समर्थकों को काफी उम्मीदें थीं। सभी खिलाड़ियों के चेहरों पर विश्व कप की ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद दुख साफ झलक रहा था, लेकिन इस दुख की घड़ी में पूरा देश अपने खिलाड़ियों के साथ खड़ा है। आम जनता से लेकर सेलेब्स तक भारतीय क्रिकेट टीम को ढांढस बंधा रही। करण कुंद्रा, एली गोनी, राहुल वैद्य समेत टीवी की अन्य मशहूर हस्तियों ने टीम को अपना प्यार दिखाया।