फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: मेरी क्रिसमस और योद्धा की रिलीज डेट के क्लैश से खुश नहीं करण? नोट लिखकर मेकर्स पर किया कटाक्ष

Mon, 17 Jul 2023 04:33 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे समय से पर्दे से दूर रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म  'मेरी क्रिसमस'  को लेकर सुर्खियां बटोर रही थीं। अब हाल ही में, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पर फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ते दिख रहा है। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा के बाद करण जौहर ने मेकर्स पर कटाक्ष करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कटरीना कैफ और विजय सेतुपति पहली बार आगामी फिल्म मेरी क्रिसमस में एक साथ नजर आने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। आज मेकर्स द्वारा फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की गई है। यह फिल्म 15 दिसंबर, 2023 को रिलीज होगी। नई तारीख की घोषणा के तुरंत बाद करण जौहर अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि यह नोट करण ने  'मेरी क्रिसमस' के मेकर्स के लिए लिखी है।

Kaalkoot Trailer: 'कालकूट' का ट्रेलर हुआ जारी, तेजाब पीड़िता को इंसाफ दिलाते नजर आए विजय वर्मा

विज्ञापन

3 of 5
मेरी क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पाटनी की एक्शन फिल्म ‘योद्धा’ भी 15 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि करण फिल्मों की रिलीज डेट के क्लैश से बिल्कुल खुश नहीं हैं। करण ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिख, ‘एक फोन कॉल किए बिना डेट को क्लैश कराना स्टूडियो और निर्माताओं के लिए आगे बढ़ने का रास्ता नहीं है। अगर हम इन कठिन और चैलेंजिंग दिनों में भी एकता नहीं दिखा पाते हैं तो हमारा भाईचारा व्यर्थ है।’

Karan Johar: करण जौहर ने बरुन सोबती की 'कोहरा' को बताया मास्टरपीस, बोले- वेब सीरीज की कहानी देख मैं दंग गया

 

4 of 5
योद्धा - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही करण के प्रोडक्शन हाउस ने आधिकारिक तौर पर ‘योद्धा’ की रिलीज डेट की घोषणा की थी। सिद्धार्थ  मल्होत्रा और दिशा पाटनी की फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए थे। अब ‘मेरी क्रिसमस’ से क्लैश के बाद देखना है कि करण अपनी फिल्म की रिलीज डेट को टालते हैं या नहीं।

Anil Kapoor: अनिल कपूर के कारण बंद हो रहा 'द कपिल शर्मा शो'? कॉमेडियन कपिल ने अभिनेता को ठहराया इसका जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योद्धा - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना और विजय की ‘मेरी क्रिसमस’ एक ही दिन आ रही है, ऐसा लग रहा है कि दर्शकों को एक विजुअल ट्रीट मिलेगी।  फिल्म दो प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस, टिप्स फिल्म्स और मैचबॉक्स पिक्चर्स की दृष्टि और विशेषज्ञता को जोड़ती हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें