फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर और सारा के गाने पर करण जौहर के जुड़वा बच्चों ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल

Sat, 16 May 2020 12:24 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
यश जौहर, रूही जौहर - फोटो : Social Media
देशभर में हुए लॉकडाउन ने पूरे मनोरंजन जगत को सोशल मीडिया पर ला दिया है। हर बॉलीवुड सेलेब इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव है और अपने फैंस का मनोरंजन करने में जुटा हुआ है। इसी बीच सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर। करण लॉकडाउन अपने परिवार के साथ खूब एन्जॉय कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के वीडियो साझा करते रहते हैं। यश जौहर और रूही जौहर करण जौहर के जुड़वा बच्चे हैं। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अब हाल ही में करण के दोनों बच्चों का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों बच्चे रणवीर सिंह और सारा अली खान के गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
यश जौहर, रूही जौहर - फोटो : Social Media
निर्माता निर्देशक करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उनके दोनों बच्चे यश जौहर और रूही जौहर 'आंख मारे' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में करण ने लिखा है, 'हमने अपने दिन की शुरुआत एक डांस परफॉर्मेंस के साथ की। मुझे डांस फ्लोर पर ले जाते हुए देखिए।'
 

4 of 5
अपने बच्चों के साथ करण जौहर - फोटो : Social Media
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो पर तमाम सेलेब्रिटीज और सोशल मीडिया यूजर्स अपनी- अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में करण की मां हीरू जौहर भी बच्चों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब करण जौहर ने बच्चों का कोई वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, बल्कि करण इस तरह के वीडियो अक्सर अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। देखा जाए तो इन दिनों उनका पूरा इंस्टाग्राम अकाउंट दोनों बच्चों के वीडियो से भरा पड़ा है। उनके बच्चों के वीडियोज को लोग खूब पसंद करते हैं।

पढ़ें: VIDEO: जब शाहरुख खान और काजोल ने किया सलमान खान की फिल्म के गाने पर डांस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें