फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर के लिए बेहद खास है 7 तारीख, पार्टी के लिए इनवाइट किए तैमूर-इनाया समेत कई स्टार किड्स

Wed, 06 Feb 2019 12:56 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर - फोटो : instagram
फिल्म मेकर करण जौहर इन दिनों कई वजहों से चर्चा में बने हुए हैं। इन सबके बीच वो कोई भी पार्टी अटेंड करना नहीं भूलतेे। हाल ही में उन्हें मुंबई में हुए लैक्मे फैशन वीक में रैम्प वॉक करते हुए देखा गया था। अब एक बार फिर करण जौहर अपने घर पार्टी की तैयारी में हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
यश और रूही - फोटो : instagram
साल 2017 में सरोगेसी करण जौहर के दोनों बच्चों यश और रूही का जन्म हुआ था। 7 फरवरी को दोनों का जन्मदिन है। रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर अपने बच्चों के लिए एक ग्रैंड पार्टी करने वाले हैं। डीएनए के मुताबिक, पार्टी में करण की ओर से कई सेलिब्रिटीज के बच्चों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
यश और रूही - फोटो : instagram
इनमें पेपराजी के फेवरेट तैमूर अली खान, शाहिद-मीरा के दोनों बच्चे, सोहा अली खान की बेटी इनाया, तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य और अर्पिता खान के बेटे आहिल शामिल होंगे। करण जौहर ने पिछले साल जब यश और रूही का पहला जन्मदिन मनाया था तो बॉलीवुड के लगभग सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शिकरत की थी। 

4 of 5
पांड्या और केएल राहुल - फोटो : file photo
बता दें कि कॉफी विद करण शो की वजह से करण जौहर मुश्किल में फंस सकते हैं। महिला पर भद्दी टिप्पणी करने पर भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल सहित करण जौहर के खिलाफ राजस्थान के जोधपुर में मामला दर्ज किया गया है। दरअसल कॉफी विद करण के सीजन 6 में पांड्या और केएल राहुल ने महिलाओं को लेकर विवादास्पद बयान दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तख्त फिल्म - फोटो : amar ujala
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर फिलहाल अपनी पहली पीरियड फिल्म तख्त बना रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर की मुख्य भूमिका है। फिल्म में रणवीर सिंह दारा शिखोव, विक्की कौशल औरंगजेब का किरदार निभाएंगे हालांकि अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें