सिने प्रेमी आए दिन मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। फिल्मी दुनिया में अक्सर कुछ ना कुछ होता ही रहता है। फिल्मी रैप में हम आपको दिन भर की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें एक ही जगह पर बताते हैं। सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ, आइए 10 खबरों के जरिए बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
धनुष, ऐश्वर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ अभिनेता धनुष और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक यह कपल तलाक नहीं लेगा। धनुष और ऐश्वर्या ने इसी साल जनवरी में अपने तलाक का एलान किया था, लेकिन अब दोनों ने अपना इरादा बदल दिया है। जानकारी के मुताबिक धनुष और ऐश्वर्या अब अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहते थे।
पॉपुलर स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कंगना रणौत के रियलिटी शो लॉकअप की जेल में बंद होने और उसे जीतने के बाद से मुनव्वर की प्रसिद्धी इतनी बढ़ गई है कि उसका हिसाब लगा पाना बहुत मुश्किल है। मुनव्वर हैडलाइन्स में बने रहना जानते हैं और इसके लिए वह अक्सर सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में मुनव्वर ने सोशल मीडिया के जरिए एक ऐसी चीज का एलान किया है, जिसे सुनकर उनके फैंस के चेहरे पर मायूसी छा जाएगी।
बॉलीवुड एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह प्रेमी जोड़ा जल्द ही शादी करने वाला है। दोनों की शादी से जुड़ी रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। इन फंक्शन के बीच अब दोनों की शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों ढाई साल पहले ही शादी कर चुके हैं।
आदिपुरुष पर मुकेश खन्ना की प्रतिक्रिया
- फोटो : सोशल मीडिया
पैन इंडिया स्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर लोगों के निशाने पर है। 2 अक्तूबर यानी गांधी जयंति के मौके पर इस टीजर को राम नगरी अयोध्या में काफी भव्य अंदाज में रिलीज किया गया था। फिल्म के मेकर्स को पूरा विश्वास था कि यह टीजर लोगों का दिल जीत लेगा। लेकिन टीजर को सोशल मीडिया पर लोगों ने रिजेक्टर दिया। सोशल मीडिया पर फिल्म के मेकर्स को ट्रोल किया जा रहा है और इन सबके बीच अब 'आदिपुरुष' के टीजर पर अभिनेता मुकेश खन्ना की प्रतिक्रिया सामने आ गई है।
टीवी से लेकर फिल्म तक अपने नाम का सिक्का चला चुकीं अभिनेत्री गौहर खान किसी न किसी कारण से आए दिन चर्चाओं में बनी रहती हैं। कभी अपने रिलेशन्स को लेकर तो कभी अपने कातिलाना लुक्स के कारण। गौहर खान का जलवा सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी पर्दे तक बरकरार है। ऐसे में हाल ही में अभिनेत्री सोशल मीडिया पर देश में नवरात्रि गरबा उत्सव में मुस्लिमों के प्रवेश के ऊपर अपनी राय रखने के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, नवरात्रि के पर्व पर गरबा का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है। कई पंडालों से ऐसी खबरें आई हैं जहां मुस्लिमों के जाने पर रोक लगा दी गई है। अब इन खबरों पर गौहर खान का रिएक्शन आया है, जिसे बड़ी बेबाकी से अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए जाहिर किया है।
छोटे पर्दे के पॉपुलर कपल एजाज खान और पवित्रा पुनिया अक्सर अपने रिश्ते की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। बिग बॉस के 14वें सीजन से शुरू हुई इस प्रेम कहानी का हर कोई गवाह रहा है। यही कारण है कि दोनों के फैंस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच पवित्रा पुनिया की इंस्टाग्राम स्टोरी ने सबको हैरान कर दिया है। अभिनेत्री अपनी पोस्ट के जरिए सगाई के संकेत दिए हैं।
राम जन्मभूमि अयोध्या में 'आदिपुरुष' के टीजर लांच के बाद इसकी खूब आलोचना हो रही है। मुंबई में टी सीरीज के ऑफिस में इस फिल्म के टीजर को मंगलवार को थ्रीडी फार्मेट में दिखाया गया। इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने कहा कि मैंने 'आदिपुरुष' मोबाइल पर देखने के लिए नहीं बनाई है। और, ना ही मुझे मोबाइल पर देखने लायक फिल्में बनानी आती है।
रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाने की वजह से अरुण गोविल पर्दे पर अमर हो गए हैं। टीवी शो 'रामायण' के प्रसारित होने के 35 साल बाद भी लोग अभिनेता में भगवान श्रीराम की छवि देखते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला अरुण गोविल को देख भावुक हो जाती है और एयरपोर्ट पर ही उनके पैर छूने लगती है। वहीं अब, अरुण गोविल ने इस वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष इन दिनों काफी चर्चा में है हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर अच्छा खासा बज बना हुआ है । खबरों की माने तो फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के गले से नहीं उतरा है। सोशल मीडिया पर लोग फिल्म के बारे में जमकर कमेंट कर रहे हैं और मजे ले रहे हैं। लोगों को इस फिल्म का ट्रेलर एनिमेशन फिल्म की तरह लग रहा है। इसी विवाद में एंट्री हुई है अजय देवगन की वीएफएक्स कंपनी की।
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस इन दिनों 200 करोड़ की ठगी के मामले को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्रशेखर के साथ अभिनेत्री का लिंक मिलने के बाद से ही जांच एजेंसियां जैकलीन से पूछताछ कर रही हैं। वहीं, जैकलीन को इस केस की वजह से आए दिन ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। हाल ही में अभिनेत्री को एक बार फिर ट्रोल्स ने आड़े हाथ ले लिया।