फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में आलिया भट्ट को रणबीर कपूर ने दिया नया हेयर स्टाइल, इस तरह हुआ खुलासा

Sat, 23 May 2020 12:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट बीते दिनों अपनी बेहद खास तस्वीर की वजह से सुर्खियों में थीं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी वर्क आउट तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में उनका हेयर स्टाइल बिल्कुल बदला हुआ नजर आया। इस तस्वीर को साझा करते हुए आलिया भट्ट ने बेहद खास पोस्ट लिखा था जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की चर्चा होने लगी कि आलिया भट्ट को नया हेयर स्टाइल अभिनेता रणबीर कपूर ने दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अब आलिया भट्ट को नया हेयर स्टाइल किसने दिया, इस बात का खुलासा बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने किया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने की वजह से सुर्खियों में हैं। काफी वक्त से दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है जिसके बाद से मीडिया में इस तरह की खबरें हैं कि आलिया और रणबीर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि इन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं हाल ही में करण जौहर ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए अपने फैंस से बात की। इस दौरान उनके एक फैन ने करण जौहर से आलिया भट्ट को लेकर सवाल किया। फैन के सवाल का जवाब देते हुए करण जौहर ने कहा, 'आलिया मेरी बेटी जैसी है, वह इन दिनों रणबीर कपूर द्वारा किए गए हेयर कट का आनंद ले रही है।' आलिया के हेयर कट का खुलासा करने वाला करण जौहर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
 

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट के फैन पेज aliaabhattbaby ने साझा किया है। इस वीडियो में करण जौहर के अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें आलिया भट्ट की हेयर कट तस्वीर की तो उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक मिरर सेल्फी साझा की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट की यह मिरर सेल्फी जिम के अंदर की थी। इस मिरर सेल्फी को साझा करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा था, '60 दिन बाद, स्ट्रॉन्ग, फिट और बर्प्स में बेहतर हो गई हूं। रस्सी कूदने में बेहतर हो गई हूं। पुश अप्स में और ज्यादा बेहतर हो गई हूं। रनिंग के लिए जुनूनी, सही खाने के लिए सुपर जुनूनी और अगले चुनौती का इंतजार कर रही हूं।' हेयर स्टाइल के बारे में जिक्र करते हुए पोस्ट में आलिया ने आगे लिखा था 'हां मैंने अपने बाल घर पर ही काटे हैं। शुक्रिया उस प्रतिभाशाली को जो ऐसे मौके पर आया जब मुझे एक चॉप चॉप की जरूरत थी'।

पढ़ें: Lockdown Interview: ‘मैदान’ की हीरोइन का खुलासा, ‘मेरा तो पिटाई के बिना दिन ही नहीं पूरा होता था’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें