दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे की शकुन बत्रा निर्देशित फिल्म की शूटिंग कोरोना के चलते बंद हुई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के कारण स्थगित हो चुकी है। इस फिल्म की शूटिंग श्रीलंका में इन्हीं गर्मियों में शुरू होनी थी। अब जबकि अनलॉक दो शुरू हो चुका है और उम्मीद बंधने लगी है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी, दीपिका ने अपनी इस फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। खुद को चुस्त दुरुस्त रखने और फिल्म के लिए फिट करने के लिए दीपिका ने योग सीखना शुरू किया है।