फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान को लेकर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी, यहां पढ़िए पूरा बयान

Sat, 04 Jul 2020 02:42 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
सूरज पंचोली, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला मुंबई
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के निधन के बाद अभिनेता सूरज पंचोली का नाम एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर दिशा और सूरज के रिश्तों को लेकर किस्से लिखे जा रहे हैं। सूरज ने शनिवार को एक बयान जारी कर इन  सभी अफवाहों को निराधार बताया है। सूरज ने कहा है कि सुशांत से उनकी कभी लड़ाई नहीं हुई और सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा को वह जानते तक नहीं।
विज्ञापन

2 of 6
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से तमाम तरह के किस्से साझा किए जा रहे हैं। इनमें से एक किस्सा ये भी है कि दिशा और सुशांत की मौत के तार सूरज पंचोली से भी जुड़े हैं। इन किस्सों में कहा जा रहा है कि दिशा सालियान जब सूरज के बच्चे की मां बनने वाली थी तो तीन साल पहले इसी को लेकर सुशांत और सूरज के बीच हाथापाई हुई थी। इन पोस्ट्स में ये भी लिखा गया है कि सुशांत सूरज की इस हरकत का खुलासा करने वाले थे लेकिन सलमान खान ने बीच में आकर सूरज को बचा लिया। इन सभी आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए सूरज ने कहा है कि सुशांत के साथ लड़ना तो दूर, उनकी कभी कोई बहस भी नहीं हुई है।

विज्ञापन

3 of 6
सूरज पंचोली - फोटो : अमर उजाला मुंबई
सूरज ने कहा, 'सुशांत से जुड़ी सभी बातों के बारे में मैं पहले भी सफाई दे चुका हूं। और, सलमान खान मेरी जिंदगी में क्यों हस्तक्षेप करेंगे? उन्हें क्या इसके अलावा और कोई काम नहीं है? मैं तो जानता तक नहीं कि दिशा कौन हैं। मैं उससे अपनी पूरी जिंदगी में कभी नहीं मिला। मुझे तो उसके बारे में सुशांत की मौत के बाद पता चला है और मुझे इसका बुरा भी लगा था। किसी ने इन सारी बातों को अपने व्यक्तिगत फेसबुक पेज पर एक फिल्म की पटकथा की तरह लिख दिया है और सभी लोग उन्हें सही मान बैठे।'

4 of 6
आदित्य पंचोली - फोटो : Social Media
सूरज को इन सब मामलों में फंसता देख उनका परिवार भी बहुत परेशान है। सूरज के पिता आदित्य पंचोली कहते हैं, 'मेरे बेटे को इन सब चीजों में क्यों घसीटा जा रहा है? सच तो एक न एक दिन सामने आ ही जाना है। लेकिन, अगर कल को मेरे बेटे ने कुछ कर लिया तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? वह पहले से ही कुछ सात-आठ साल से कठिन वक्त से गुजर रहा है। किसी ने एक मनगढ़ंत कथा ऑनलाइन उड़ा दी और लोगों ने उसे हाथों हाथ लेकर मेरे बेटे को विलेन बना दिया। लोगों को यह समझना चाहिए कि वह सोशल मीडिया पर क्या साझा कर रहे हैं? पुलिस को अपना काम करने दीजिए। कानून से ऊपर कोई नहीं है। सूरज और सुशांत एक दूसरे के दोस्त थे। अगर दिशा गर्भवती थी तो पुलिस रिकॉर्ड में क्यों नहीं आया?'
विज्ञापन

5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत, सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के साथ किसी प्रकार की दुश्मनी के बारे में सूरज ने कहा, 'वह एक सीनियर अभिनेता थे और काफी सफल भी थे। मैं तो उनकी बराबरी के आसपास भी नहीं। वह मुझे अपने छोटे भाई की तरह समझते थे। हम जब भी मिले, हम एक दूसरे की फिल्मों और फिटनेस ट्रेनिंग के बारे में बात करते थे। जब 2017 में हम दोनों के बीच लड़ाई का एक आलेख आया तो खुद सुशांत ने मुझे फोन किया। उन्होंने कहा, 'कोई फालतू आर्टिकल आया है जिसमें कहा गया है कि सलमान भाई मुझसे नाराज हैं। क्या तुम मुझे इस पर कोई सफाई दे सकते हो?''
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूरज पंचोली , सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी बात जारी रखते हुए सूरज ने कहा, 'वह सोच रहे थे कि मैं अगर इस बात पर अपनी सफाई दे देता हूं तो शायद सारी बातें साफ हो जाएंगी। हम दोनों एक दोस्त के यहां बांद्रा में डिनर पर मिले थे। वहां हमने कुछ विचित्र तस्वीरें खींची थीं जिसमें हम ऐसा दिखा रहे थे जैसे कि हम एक दूसरे से लड़ाई कर रहे हों। हम दोनों के पास एक दूसरे के नंबर भी थे। उन्होंने मुझे अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए फोन भी किया था और मैं खुद 'राब्ता' की स्क्रीन में गया था। कुल मिलाकर हम कुछ चार से पांच बार मिले होंगे।'

पढ़ें- सलमान खान ने उठाया था अस्पताल में भर्ती सरोज खान के इलाज का खर्च, बेटी सुकैना ने किया खुलासा 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें